
पंचतत्व में विलीन हुए पूर्व सीएम Kalyan Singh, बेटे राजवीर ने दी मुखाग्नि
Zee News
कल्याण सिंह (Kalyan Singh) को पिछली 4 जुलाई को संक्रमण और स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों के बाद लखनऊ के एसजीपीजीआई के ICU में भर्ती कराया गया था. उनके शरीर के कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया, जिसमें बाद शनिवार रात को कल्याण सिंह का निधन हो गया.
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह (Kalyan Singh) का बुलंदशहर के नरौरा घाट पर पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया. इस मौके पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, सीएम योगी आदित्यनाथ, उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी समेत यूपी सरकार और बीजेपी के कई दिग्गज नेता मौजूद थे. लखनऊ के अस्पताल में शनिवार को लंबी बीमारी के बाद 89 साल की उम्र में कल्याण सिंह का निधन हो गया था. कल्याण सिंह दो बार यूपी के मुख्यमंत्री रह चुके हैं इसके अलावा वह राजस्थान के राज्यपाल भी रहे हैं. उनके निधन के बाद यूपी सरकार ने सूबे के छह जिलों की सड़कों को कल्याण सिंह के नाम पर समर्पित करने का फैसला किया है. सरकार की ओर से बताया गया कि अयोध्या, लखनऊ, प्रयागराज, अलीगढ़, बुलंदशहर और एटा की एक-एक सड़कों का नामकरण कल्याण सिंह के नाम पर किया जाएगा.
Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.










