
न स्टेशन पर जगह, न ट्रेन में, न सड़कों पर... प्रयागराज से 500 KM दूर फिर भी Out Of Control महाकुंभ जाने वाली भीड़
AajTak
महाकुंभ में स्नान के लिए आने वाले श्रद्धालुओं का सैलाब हर जगह से उमड़ पड़ा है. पिछले तीन दिनों में सिर्फ प्रयागराज शहर में 15 लाख वाहन पहुंचे हैं और हर घंटे करीब 8 हजार वाहन संगम नगरी पहुंच रहे हैं. आलम ऐसा है कि सड़कों पर ही नहीं बल्कि रेलवे स्टेशनों पर भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जमा हो चुकी है.
बिहार के समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस रुकती है और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ अंदर दाखिल होने के लिए मशक्कत करने लगती है. कुछ ही मिनटों में यह ट्रेन ठसाठस भर जाती है और सैकड़ों लोग बेबस होकर बाहर खड़े रह जाते हैं. स्टेशन पर भीड़ का आलम ये है कि कुली एक हजार रुपये लेकर इमरजेंसी विंडो के जरिए यात्रियों को ट्रेन में चढ़ा रहे हैं. लेकिन भीड़ इतनी है कि ट्रेन का जरनल कोच और स्लीपर कोच सब एक बराबर हो चुके हैं जिसे जहां जगह मिल रही है वहीं प्रयागराज जाने के लिए ट्रेन में घुस जा रहा है. यह हाल संगमनगरी से करीब 500 किलोमीटर दूर समस्तीपुर का है. इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि कितनी बड़ी तादाद में देशभर से श्रद्धालु प्रयागराज पहुंच रहे हैं.
ट्रेन, सड़क, स्टेशन हर जगह भीड़
समस्तीपुर रेलवे स्टेशन ही नहीं, यूपी समेत मध्य प्रदेश, बिहार, दिल्ली के तमाम रेलवे स्टेशनों पर भी भीड़ का ऐसा ही हाल है. सड़क पर कई किलोमीटर तक का जाम है, यहां तक कि प्रयागराज की ओर आने वाले वाहनों को जाम की वजह से जिले में दाखिल होने से पहले ही लौटाया जा रहा है. सड़कों पर गाड़ियों का सैलाब आया हुआ है. रेलवे स्टेशनों पर भारी भीड़ जमा हो चुकी है और प्रयागराज जाने वाले ट्रेनों में जगह नहीं. ऐसा तब है जब सरकार ने 100 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनों को प्रयागराज रूट पर लगाया था.
प्रयागराज में इस सदी का सबसे बड़ा धार्मिक समागम चल रहा है और महाकुंभ में रोजाना लाखों की संख्या में श्रद्धालु पवित्र स्नान कर रहे हैं. मौनी अमावस्या पर कुंभ मेला क्षेत्र में मची भगदड़ के बाद से प्रशासन ज्यादा सतर्क है और इसी वजह से सीमित संख्या में ही श्रद्धालुओं को प्रयागराज में एंट्री दी जा रही है. इसी वजह से अलग-अलग जिलों से प्रयागराज में दाखिल होने वाले रास्तों पर कई किलोमीटर का ट्रैफिक जाम लग गया है और लोगों को 8-10 घंटे तक जाम में फंसना पड़ा रहा है. 13 जनवरी से अब तक करीब 40 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु संगम स्नान कर चुके हैं और यह आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है.
हर घंटे पहुंच रहीं 8 हजार गाड़ियां
महाकुंभ में स्नान के लिए आने वाले श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा है. पिछले तीन दिनों में सिर्फ प्रयागराज शहर में 15 लाख वाहन पहुंचे हैं और अब हर घंटे करीब 8 हजार वाहन संगम नगरी पहुंच रहे हैं. रविवार को एक दिन में ही करीब डेढ़ करोड़ श्रद्धालुओं ने यहां स्नान किया है. भीड़ और भयानक ट्रैफिक जाम की तस्वीरें देखकर पूरी दुनिया हैरान है. फिर भी आस्था के इस महाकुंभ में श्रद्धालुओं के जमावड़े का सिलसिला थमता नजर नहीं आ रहा है. यह हाल तब है जब मौनी अमावस्या के स्नान के बाद ज्यादातर अखाड़े कुंभ से प्रस्थान कर चुके हैं. लेकिन अब सभी को बुधवार को होने वाले माघ पूर्णिमा स्नान का इंतजार है और इसी वजह से वीकेंड में यहां पहुंचे श्रद्धालुओं ने प्रयागराज में डेरा जमा लिया है.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.

मथुरा में गोरक्षक बाबा चंद्रशेखर उर्फ फरसा बाबा की हत्या के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया है. आरोप है कि गोत्सकरों ने फरसा बाबा को गाड़ी से कुचल दिया जिसके बाद उनकी मौत हो गई. अब सीएम योगी ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए अफसरों को कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है साथ ही कहाकि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

पाकिस्तान और चीन खुद को 'आयरन ब्रदर्स' कहते हैं, यानी ऐसी दोस्ती जो लोहे जैसी मजबूत है. लेकिन लोहे की एक फितरत होती है-अगर उसे खुले में और तूफानों में अनदेखा छोड़ दिया जाए, तो उसमें ज़ंग लग जाती है. आज पाकिस्तान ने अपनी इसी 'फौलादी दोस्ती' को अफगानिस्तान के साथ जंग और बलूच आतंकवाद की आंधी में झोंक दिया है.










