
न लाइन में लगना... और न ही कैश-कार्ड का यूज! सीधे 'CAR' से होगा पेट्रोल-पंप पर पेमेंट! शुरू हुई नई सुविधा
AajTak
Skoda ने अपने ICE इंजन मॉडलों के लिए ये ख़ास इन-कार पेमेंट (In-Car Payment) सुविधा शुरू की है, जिसमें ग्राहकों को पेट्रोल पंप पर ईंधन भरवाने के लिए लाइन में लगने की जरूरत नहीं होगी.
समय के साथ दैनिक जीवन में टेक्नोलॉजी की पैठ बढ़ती ही जा रही है, इससे लोगों का जीवन पहले से और भी सुगम तो हो रहा है लेकिन मुश्किलात भी बढ़ रहे हैं. पैसों के लेनदेन के मामले में अत्याधुनिक तकनीकी का ख़ासा दखल देखने को मिल रहा है. अब पैसा बटुए और तिजोरी से निकल कर मोबाइल स्क्रीन और लोगों की उंगलियों की थिरकन पर आ टिका है. ऑनलाइन पेमेंट और डिजिटल होती करेंसी के इस मोह से कार कंपनियां भी खुद को बचा नहीं सकी.
जी हां, चेक गणराज्य की प्रमुख कार निर्माता कंपनी SKODA ने अब एक नई सुविधा शुरू की है, जिसके तहत आपको कार में फ्यूल भरवाने के लिए पेट्रोल पंप पर न कैश देने की जरूरत होगी और न ही कार्ड स्वैप करने की. बल्कि आपकी कार खुद-ब-खुद ऑनलाइन पेमेंट कर देगी और इसके लिए आपको जरा सी भी मशक्कत करने की जरूरत नहीं होगी. जो आइये जानें कि, आखिर क्या है ये नई टेक्नोलॉजी और कैसे काम करती है.
स्कोडा इन-कार पेमेंट:
स्कोडा ने छह यूरोपीय देशों - डेनमार्क, बेल्जियम, जर्मनी, लक्ज़मबर्ग, स्विट्जरलैंड और ऑस्ट्रिया में ग्राहकों के लिए एक यूनिक इन-कार पेमेंट (Skoda In-Car Payment) सुविधा की शुरुआत की है. यह सुविधा बेहतर डिजिटल सेवाएं प्रदान करने और अपने ग्राहकों के लिए ड्राइविंग अनुभव को बेहतर बनाने के लिए स्कोडा की तरफ से शुरू की गई है.
स्कोडा इन-कार पेमेंट्स ऑटोमोटिव वर्ल्ड में डिजिटल मूवमेंट का एक शानदार उदाहरण है. स्कोडा ने अपने सभी आंतरिक दहन इंजन (ICE) यानी कि पेट्रोल-डीजल से चलने वाले मॉडलों के लिए इस सुविधा को शुरू किया है. इसमें ड्राइवरों को अपने वाहन की इंफोटेनमेंट स्क्रीन को वर्चुअल डेबिट या क्रेडिट कार्ड के तौर पर इस्तेमाल करने की सुविधा मिलेगी. इस फीचर की मदद से कार चालक या मालिक फ्यूल स्टेशन पर ई-पेमेंट को आसानी से कर सकेंगे और इसके लिए उन्हें न तो नकद भुगतान की जरूरत होगी और न कार्ड पेमेंट करना होगा.
स्कोडा ने इस सुविधा को बेहतर ढंग से चलाने के लिए पार्कोपीडिया, मास्टरकार्ड और एक प्रमुख जर्मन फिनटेक कंपनी Ryd के साथ हाथ मिलाया है. हालाँकि, ध्यान देने वाली बात यह है कि यह सुविधा अंतरराष्ट्रीय बाजार में विशेष रूप से स्कोडा के ICE मॉडल के लिए उपलब्ध है. अभी इसे केवल उपर बताए गए 6 देशों में ही शुरू किया गया है. कंपनी इस फीचर को जल्द ही चेक मार्केट, पुर्तगाल और स्पेन में भी पेश करने की योजना बना रही है.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










