
'न टायर्ड हूं, न रिटायर्ड...', वाजपेयी की लाइन लेकर बोले सबसे बड़ा सियासी संकट झेल रहे 82 साल के शरद पवार
AajTak
राकांपा प्रमुख शरद पवार ने अपने भतीजे अजित पवार की बगावत पर चुटकी ली है. पवार ने कहा कि वह काम करना जारी रखेंगे क्योंकि पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनसे ऐसा करने का अनुरोध किया है. पवार ने 'आज तक' से बात करते हुए कई मुद्दों पर खुलकर राय रखी.
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के मुखिया शरद पवार ने अपने भतीजे अजित पवार की बगावत पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वह 82 साल की उम्र में भी काम कर सकते हैं. शरद पवार की यह टिप्पणी अजित पवार के उस बयान के कुछ दिन बाद आई है जिसमें उन्होंने कहा था कि अब समय आ गया है कि उनके चाचा रिटायरमेंट ले लें और राकांपा की कमान उन्हें सौंप दें.
'आज तक' से बात करते हुए, शरद पवार ने जोर देकर कहा कि वह 'अभी बूढ़े नहीं हुए हैं' और पूर्व प्रधान मंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के शब्दों को दोहराते हुए उन्होंने कहा, 'ना टायर्ड हूं, न रिटायर्ड हूं.' राकांपा मुखिया ने कहा कि वह पार्टी के लिए काम कर रहे हैं और उनके पास कोई मंत्री पद नहीं है. उन्होंने कहा, 'मुझे रिटायर होने के लिए कहने वाले वे कौन होते हैं? मैं अभी भी काम कर सकता हूं.'
बीजेपी के इशारे पर हो रहे हैं मुझ पर हमले
शरद पवार ने कहा, 'यदि पार्टी के अध्यक्ष के रूप में मेरी नियुक्ति अवैध है, तो प्रफुल्ल पटेल और अन्य की तरह की गई सभी नियुक्तियाँ भी अवैध हैं. वह प्रफुल्ल पटेल ही थे जिन्होंने अध्यक्ष पद के लिए मेरा नाम प्रस्तावित किया और मुझे दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में सर्वसम्मति से चुना गया.अजित और अन्य (भुजबल और प्रफुल्ल) द्वारा मुझ पर व्यक्तिगत हमले भाजपा के इशारे पर किए जा रहे हैं.'
अजित पर निशाना
अजित पवार को निशाने पर लेते हुए पवार ने कहा, 'अजीत को 4 बार उप मुख्यमंत्री बनाया गया, उन्हें मंत्रालय दिए गए, चुनाव हारने के बावजूद प्रफुल्ल पटेल को यूपीए में मंत्री बनाया गया. पी ए संगमा की बेटी जैसे अन्य लोगों को मंत्री बनाया गया लेकिन सुप्रिया को नहीं. क्या ये वंशवाद है? फिर क्या अजीत यह कह रहे हैं यह गलत है.'

हैदराबाद के अमीरपेट इलाके में स्थित एक कोचिंग सेंटर में लगी आग से इलाके में भय फैल गया. यह आग मैत्रीवनम के नीलगिरी ब्लॉक भवन की चौथी मंजिल पर लगी थी, जहां छात्रों को पढ़ाया जाता था. तत्काल आग बुझाने वाली टीम ने मौके पर पहुंचकर आग को नियंत्रित किया और छात्रों तथा लोगों को सुरक्षित निकाला. घटना से परिसर में अफरा-तफरी मच गई, जिससे आसपास के लोग चिंतित हो गए।.

राजधानी के प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में चल रहे हाई-प्रोफाइल 'एआई इम्पैक्ट समिट' (AI Impact Summit) के दौरान आज उस वक्त हड़कंप मच गया, जब यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सुरक्षा घेरा तोड़कर परिसर के भीतर प्रवेश कर लिया. प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आक्रामक नारेबाजी की और

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.







