
न्यूयॉर्क में कितनी सैलरी चाहिए जीने के लिए? 1.32 करोड़ ऑफर पर इंजीनियर का सवाल वायरल
AajTak
न्यूयॉर्क दुनिया का सबसे महंगा शहर माना जाता है, जहां करोड़ों की सैलरी भी कई बार कम पड़ जाती है. इसी से जुड़ा एक सीनियर सॉफ्टवेयर इंजीनियर का अनुभव सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है. इंजीनियर का कहना है कि उन्हें सालाना 1 करोड़ 32 लाख रुपये की नई जॉब ऑफर हुई है, लेकिन महंगाई और लाइफस्टाइल को देखते हुए यह सैलरी भी वहां आराम से जीने के लिए काफी नहीं लग रही.
न्यूयॉर्क जैसे महंगे शहर में रहना कितना मुश्किल है, इसका अंदाजा एक सीनियर सॉफ्टवेयर इंजीनियर की पोस्ट से लगाया जा सकता है. 30 साल के इस इंजीनियर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Blind पर लिखा कि उन्हें न्यूयॉर्क में एक नई जॉब का ऑफर मिला है, लेकिन सैलरी सिर्फ 1 करोड़ 32 लाख रुपये सालाना है. सवाल यह है कि क्या इतनी सैलरी वहां आराम से जीने के लिए काफी है?
पहले मिलती थी दोगुनी सैलरी
अगर इस सैलरी को भारत की नजर से देखा जाए तो यह एक अच्छी और आरामदायक जिंदगी जीने के लिए काफी है, लेकिन न्यूयॉर्क, जिसे दुनिया की फाइनेंशियल कैपिटल कहा जाता है, वहां क्या इतनी सैलरी भी सर्वाइव करने के लिए पर्याप्त है?
इंजीनियर ने बताया कि पिछले साल उनकी जॉब चली गई थी. तब वह एक रिमोट टेक जॉब में करीब 2 करोड़ 82 लाख रुपये सालाना कमाते थे. अब 8 महीने तक लगातार इंटरव्यू देने और 7 राउंड्स की कठिन प्रक्रिया से गुजरने के बाद उन्हें न्यूयॉर्क की एक नॉन-टेक कंपनी से ऑफर मिला, लेकिन इसमें न तो रिलोकेशन सपोर्ट है और न ही मोलभाव की गुंजाइश.
'थक चुका हूं इंटरव्यू देकर'
इंजीनियर ने अपनी पोस्ट में लिखा कि मेरे पास सिर्फ 3–4 महीने के खर्च जितनी सेविंग्स बची हैं. अब तक 38 बार फाइनल राउंड्स तक पहुंचकर हार झेल चुका हूं. इंटरव्यू कोचिंग पर करीब ढाई लाख रुपये भी खर्च किए, लेकिन अब सच कहूं तो मैं बेहद थक चुका हूं.

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.

Aaj 16 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 16 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि सुबह 09.40 बजे तक फिर त्रयोदशी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, चंद्रमा- मकर में शाम 18.14 बजे तक फिर कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- सुबह 8 बजे से सुबह 09.30 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.

महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर और उनकी पत्नी अंजलि तेंदुलकर हाल ही में सास-ससुर बने हैं. उन्होंने कुछ दिन पहले ही अपने बेटे अर्जुन तेंदुलकर की सानिया चंडोक के साथ शादी की है. शादी के बाद पूरा परिवार एक साथ डिजाइनर एका लखानी की शादी में पहुंचा जहां हर किसी की नजर नई-नई सास बनीं अंजलि तेंदुलकर पर टिक गई. वो इस दौरान बेहद खूबसूरत लग रही थीं.

'सबसे माफी मांगते हुए जाओ...', हरीश राणा को दुनिया से किया जा रहा विदा, VIDEO आंखों में ला देगा आंसू
13 साल से बिस्तर पर पड़े गाजियाबाद के हरीश राणा को आखिरकार सुप्रीम कोर्ट से इच्छामृत्यु की मंजूरी मिल गई. लंबे समय से असहनीय पीड़ा झेल रहे हरीश का लाइफ सपोर्ट हटाने की प्रक्रिया एम्स में शुरू हो चुकी है. इस बीच उनकी अंतिम विदाई से जुड़ा एक भावुक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग भावुक हो रहे हैं.







