
न्यूजीलैंड जा रहे यात्री पहुंच गए दुबई, 13 घंटे हवा में रहने के बाद फ्लाइट ने लिया U-Turn, जाने क्यों?
AajTak
दुबई से न्यूजीलैंड के शहर ऑकलैंड के निकली एमिरेट्स की फ्लाइट वापस दुबई ही लौट आई. इस फ्लाइट को बीच रास्ते से ही यू-टर्न लेना पड़ा. 13 घंटे तक हवा में रहने के बाद दुबई से निकले यात्री दोबारा दुबई पहुंच गई. कंपनी ने यात्रियों को हुई असुविधा पर खेद जताया है.
खाड़ी देश दुबई से न्यूजीलैंड के लिए उड़े विमान को बीच रास्ते से ही U-Turn लेना पड़ा. फ्लाइट में बैठे जो यात्री ऑकलैंड पहुंचने वाले थे, वह वापस दुबई एयरपोर्ट पहुंच गए. इस दौरान विमान 13 घंटे तक हवा में ही रहा और फ्लाइट ने 9 हजार मील यानी करीब 14 हजार 484 किलोमीटर की दूरी तय की.
फॉक्स न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक शुक्रवार की सुबह 10.30 बजे (दुबई का समय) एमिरेट्स की फ्लाइट संख्या EK448 ने दुबई एयरपोर्ट से न्यूजीलैंड के ऑकलैंड शहर के लिए उड़ान भरी. लेकिन बीच रास्ते से ही फ्लाइट को वापस दुबई के मोड़ दिया गया. जिस समय विमान को यू-टर्न लेने का फैसला लिया गया, फ्लाइट करीब 4.5 हजार मील यानी 7 हजार किलोमीटर से ज्यादा की दूरी तय कर चुकी थी.
इसलिए बीच रास्ते में किया फैसला
बीच रास्ते से ही फ्लाइट के यू-टर्न लेने पर विमान में सवार यात्री भी अचंभित हो गए. फ्लाइट को शुक्रवार देर रात फिर से दुबई एयरपोर्ट पर ही उतार दिया गया. ये फैसला यात्रा के बीच में इसलिए लेना पड़ा, क्योंकि न्यूजीलैंड के कई शहरों में इन दिनों भीषण बारिश हो रही है. हालात इतने बिगड़ चुके हैं कि कई इलाकों में बाढ़ की स्थिति बन गई है.
रनवे तक में भर गया था पानी
दरअसल, दुबई से उड़ चुकी फ्लाइट जब बीच रास्ते में थी, तब उन्हें बाढ़ के चलते ऑकलैंड एयरपोर्ट में संचालन बंद होने की सूचना मिली. वहां लगातार हुई बारिश के बाद रनवे तक में पानी भर गया था. जानकारी मिलने के बाद पायलट ने फ्लाइट को यू-टर्न लेकर दुबई वापस लाने का फैसला लिया. हालंकि, रविवार सुबह से ऑकलैंड एयरपोर्ट का संचालन दोबारा शुरू कर दिया गया.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.








