
न्यूजीलैंड के YouTuber Karl Rock के India में प्रवेश पर Ban, Visa के कई नियमों का किया था Violation
Zee News
हिंदी में बोलकर भारत यात्रा के वीडियो बनाने वाले मशहूर यूट्यूबर (YouTuber) पर अगले साल तक के लिए भारत आने पर बैन लगा दिया गया है. पिछले कुछ सालों में टूरिस्ट और एक्स 2 वीजा पर यहां आ रहे रॉक ने वीजा के कई नियमों का उल्लंघन किया है.
नई दिल्ली: वीजा नियमों का उल्लंघन करने के चलते भारत (India) ने न्यूजीलैंड (New Zealand) के ट्यूबर (YouTuber) कार्ल एडवर्ड राइस (कार्ल रॉक के नाम से मशहूर) के देश में प्रवेश करने पर बैन लगा दिया है. कार्ल रॉक (Karl Rock) को देश में सीएए (CAA) के विरोध में हुए प्रदर्शनों में भाग लेने और अपने यूट्यूब वीडियो के जरिए लोगों की धार्मिक भावनाओं को आहत करने जैसे वीजा उल्लंघनों के चलते ब्लैकलिस्ट किया गया है. गृह मंत्रालय के अधिकारियों ने बताया है कि वह एक 'आदतन अपराधी' हैं और पहले कई बार वह भारत में नागालैंड और जम्मू-कश्मीर जैसे प्रतिबंधित क्षेत्रों में बिना अनुमति के गए हैं और वहां जाकर वीडियो (Video) बनाए हैं, जबकि इन क्षेत्रों में विदेशियों के बिना परमिट के जाने पर प्रतिबंध है. कार्ल के पास पहले टूरिस्ट वीजा था, लेकिन भारतीय नागरिक से शादी करने के बाद इसे X2 वीजा में बदल दिया गया था. X2 वीजा के तहत विदेशी नागरिकों को व्यावसायिक गतिविधि में शामिल नहीं होना चाहिए, लेकिन उन्होंने बिना अनुमति के भारत में YouTube के लिए कंटेंट बनाया और इससे पैसे कमाए.
Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.

DISC 12 Helicopter Landing System: भारत में हेलिकॉप्टर अक्सर पहाड़ी इलाकों, अग्रिम चौकियों और अस्थायी हेलिपैड पर उतरते हैं. जहां बुनियादी ढांचा बहुत कम होता है. ऐसे स्थानों पर पायलट अधिकतर दृश्य संकेतों के आधार पर लैंडिंग करते हैं. लेकिन कोहरा, धूल, बर्फबारी या खराब मौसम की स्थिति में यह तरीका जोखिम भरा हो सकता है.









