
न्यूजीलैंड की पूर्व PM जेसिंडा ने की शादी, कोरोना की वजह से हुई थी कैंसिल, देखें PHOTOS
AajTak
यह शादी न्यूजीलैंड की राजधानी वेलिंगटन में नॉर्थ आइलैंड में हॉक बे पर हुई. शादी की तस्वीरों में अर्डन को सफेद रंग की हॉल्टर नेक ड्रेस पहने देखा जा सकता है. साथ ही गेफोर्ड ने काले रंग का सूट पहना हुआ है. शादी में पचास से 75 अतिथि मौजूद थे. इस दौरान न्यूजीलैंड के पूर्व पीएम क्रिस हिपकिन्स भी थीं.
न्यूजीलैंड की पूर्व प्रधानमंत्री जेसिंडा आर्डर्न (Jacinda Ardern) ने अपनी लॉन्ग टर्म पार्टनर क्लार्क गेफोर्ड (Clarke Gayford) से शनिवार को शादी कर ली. जेसिंडा ने बेहद निजी समारोह में शादी की है.
जेसिंडा (43) ने मई 2019 में गेफोर्ड (47) से सगाई की थी. दोनों की शादी 2022 की शुरुआत में होनी थी. लेकिन कोरोना की वजह से सख्त प्रोटोकॉल के मद्देनजर शादी नहीं हो पाई. देशभर में सख्त पाबंदियां लागू की गईं. इस बीच जेसिंडा ने अपनी शादी भी स्थगित कर दी थी.
इस दौरान जेसिंडा ने कहा था कि जीवन ऐसा ही है. मैं साहस के साथ कह सकती हूं कि मैं हजारों न्यूजीलैंड वासियों से अलग नहीं हूं.
यह शादी न्यूजीलैंड की राजधानी वेलिंगटन में नॉर्थ आइलैंड में हॉक बे पर हुई. शादी की तस्वीरों में अर्डन को सफेद रंग की हॉल्टर नेक ड्रेस पहने देखा जा सकता है. साथ ही गेफोर्ड ने काले रंग का सूट पहना हुआ है. शादी में पचास से 75 अतिथि मौजूद थे. इस दौरान न्यूजीलैंड के पूर्व पीएम क्रिस हिपकिन्स भी थे.
सिर्फ 37 की उम्र में बनी थीं पीएम
जेसिंडा महज 37 साल की उम्र में 2017 में न्यूजीलैंड की पीएम बनी थी. वह देखते ही देखते अपने कामकाज को लेकर ग्लोबल आइकॉन बन गई थीं. न्यूजीलैंड के इतिहास के सबसे भयावह गोलीकांड और कोरोना से निपटने के लिए अर्डर्न की दुनियार में सराहना हुई.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.








