
न्यूजरूम: महाराष्ट्र में बनी रहेगी शिंदे सरकार, सुप्रीम कोर्ट का फैसला
AajTak
महाराष्ट्र में शिंदे सरकार बनी रहेगी, सुुप्रीम कोर्ट ने माना कि उद्धव ठाकरे यदि इस्तीफा नहीं देते, फ्लोर टेस्ट का सामना करते तो उन्हें राहत मिल सकती थी, लेकिन बिना फ्लोर टेस्ट का सामना किए उद्धव ने इस्तीफा दिया इसलिए उन्हें कोई राहत नहीं मिलेगी. देखिए न्यूजरूम लाइव.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











