
न्यूक्लियर वेपंस पर क्यों घिरे ट्रंप? सत्ता में रहते हुए भी टॉप जनरलों ने की थी ये सीक्रेट तैयारी
AajTak
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को लेकर Peril नाम की किताब में चौंकाने वाला दावा किया गया है. किताब के मुताबिक, ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ के प्रमुख जनरल मार्क मिली ने ट्रम्प को न्यूक्लियर हथियारों का इस्तेमाल करने से रोकने के लिए टॉप सीक्रेट कार्रवाई की थी.
अमेरिकी जांच एजेंसी FBI ने पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के फ्लोरिडा स्थित घर पर छापेमारी की थी. बताया जा रहा है कि ये छापेमारी न्यूक्लियर वेपंस के सीक्रेट दस्तावेजों की तलाशी को लेकर हुई थी. आरोप है कि व्हाइट हाउस छोड़ने के बाद ट्रम्प ये दस्तावेज अपने साथ लेकर फ्लोरिडा आ गए थे. एफबीआई ने ट्रम्प के घर से करीब 12 बॉक्स भरकर दस्तावेज भी जब्त किए हैं. यह पहला मौका नहीं है, जब ट्रम्प न्यूक्लियर हथियार के मामले में घिरे हैं. इससे पहले भी पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को लेकर एक किताब में चौंकाने वाला दावा किया गया था.
किताब के मुताबिक, अमेरिका में चुनाव के बाद हिंसा हुई थी. चुनाव नतीजों के बाद ट्रम्प काफी परेशान थे. अमेरिका के ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ के प्रमुख जनरल मार्क मिली को आशंका थी कि ट्रम्प न्यूक्लियर हमले समेत कोई भी खतरनाक कदम उठा सकते हैं. ऐसे में मार्क मिली ने ट्रम्प को न्यूक्लियर हथियारों का इस्तेमाल करने से रोकने के लिए टॉप सीक्रेट कार्रवाई की थी.
जनरल मिले ने 6 जनवरी को हुए दंगों के ठीक दो दिन बाद ट्रम्प के सैन्य हमले के आदेश देने के अधिकार को सीमित करने फैसला किया था.
वॉशिंगटन पोस्ट के पत्रकार बॉब वुडवर्ड और रॉबर्ट कोस्टा ने अपनी नई किताब Peril में लिखा है कि जनरल मिले हिंसा को लेकर काफी परेशान थे. उन्हें पता था कि चुनाव में हार के बाद ट्रम्प की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है. क्यों कि वे चुनाव में साजिशों के मनगढ़ंत आरोप लगाकर अधिकारियों पर चिल्ला रहे थे. जनरल मिली को चिंता सता रही थी कि ट्रम्प कोई खतरनाक कदम उठा सकते हैं.
किताब के मुताबिक, जनरल मिली ने अन्य शीर्ष अधिकारियों को बताया कि राष्ट्रपति का ट्रिगर बिंदु क्या है? किताब के मुताबिक, जनरल मिली ने पेंटागन में 8 जनवरी को एक बैठक की. इसमें उन्होंने परमाणु हथियारों के इस्तेमाल समेत सैन्य कार्रवाई शुरू करने की प्रक्रिया की समीक्षा की. इसके बाद उन्होंने अधिकारियों को आदेश दिया कि वे तब तक ट्रम्प का कोई आदेश न मानें, जब तक जनरल खुद इसमें शामिल न हों. जनरल मिली ने अधिकारियों से कहा था कि वे इस आदेश को शपथ के तौर पर माने.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.








