
नौकरी दिलाने के नाम पर की लाखों की ठगी, पैसे न लौटाने पड़े इसलिए खुद पर चलवाई गोली
AajTak
आरोपी अब्बास के दोस्त अरशद ने पूछताछ में बताया कि कुछ दिन पहले अब्बास ने उस से कहा था कि वो उसे गोली मार दे ताकि उसे लोगों से सहानुभूति मिले और फिर लोग उससे अपने पैसे वापस न मांगे.
16-17 मार्च की रात दिल्ली के कल्याणपुरी थाना पुलिस को पीसीआर पर गोली चलने की जानकारी मिली. पुलिस को जानकारी मिली कि एक शख्स को लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जिसे गोली लगी है, उसका नाम मोहम्मद अब्बास है. पुलिस ने घायल अब्बास का स्टेटमेंट लेने की कोशिश की तो अब्बास ने बयान देने में आनाकानी की. हालांकि मेडिकल के आधार पर और गोली चलने की सूचना पर दिल्ली पुलिस ने जांच शुरू कर दी. जांच के दौरान एक बार फिर अब्बास से पूछताछ शुरू हुई तो उसने बताया कि 16-17 मार्च की रात तकरीबन 11:30 बजे 2 अज्ञात हमलावरों ने उस पर फायरिंग की थी. यहां तक कि पुलिस को अब्बास ने बताया कि हसन मोहम्मद नाम का एक शख्स हमले के पीछे हो सकता है. जांच में ये भी सामने आया कि अब्बास दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट में MTS की नौकरी करता है. अब्बास ने कई लोगों से सरकारी नौकरी दिलवाने के नाम पर लाखों रुपये लिए हैं. जांच में सामने आया कि शाह आलम नाम के शख्स से भी अब्बास ने सरकारी नौकरी दिलवाने के नाम पर 6 लाख रुपये लिए थे.
जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.











