
नौकरी गई तो प्रेमिका ने किया ब्रेकअप, गुस्साए प्रेमी ने मिलने के लिए बुलाया और फिर...
AajTak
दिल्ली के महरौली में एक प्रेमी ने प्रेमिका की चाकू मारकर हत्या कर दी. बताया जा रहा है कि प्रेमी की नौकरी चले जाने के बाद दोनों में अक्सर झगड़े होते थे फिर एक दिन प्रेमिका ने प्रेमी से ब्रेकअप कर लिया और उसे छोड़कर चली गई. प्रेमी इसी बात से नाराज था. उसने मिलने के लिए बुलाकर प्रेमिका की हत्या कर दी.
राजधानी दिल्ली में प्रेमी ने प्रेमिका की चाकू गोदकर बेरहमी से हत्या कर दी. मामला महरौली के भूल भुलैया का है. दोनों के बीच किसी बात को लेकर पहले बहस हुई इसी बीच प्रेमी ने प्रेमिका की गर्दन पर चाकू से कई वार कर दिए. मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल लड़की को AIIMS पहुंचाया, वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.
पुलिस ने बताया कि 20 वर्षीय आरोपी हरीश महरौली के वार्ड नंबर-1 का रहने वाला है. जबकि मृतका बीना (19) खानपुर के दुर्गा विहार की रहने वाली थी. पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वे दोनों तीन साल से रिलेशनशिप में थे और पिछले दो महीनों से एक साथ आया नगर में रह रहे थे. आरोपी प्रेमी ने बताया कि वह ऑटो रिपेयर करने का काम करता था. लेकिन पिछले एक साल से उसकी नौकरी चली गई थी और कोई काम नहीं मिल रहा था. जिसके कारण दोनों के बीच आए दिन झगड़े होते रहते थे.
ब्रेकअप से नाराज था हरीश 6 दिन पहले बीना की हरीश से फिर लड़ाई हुई. जिसके बाद उसने हरीश से ब्रेकअप कर लिया और अपने माता-पिता के घर वापस चली गई. इसे लेकर हरीश काफी गुस्से में था. उसने अंतिम बार बीना को मिलने के लिए भूल भुलैया बुलाया. बीना भी राजी हो गई. सोमवार की शाम 5 बजे जब दोनों वहां मिले तो फिर किसी बात को लेकर इनके बीच लड़ाई शुरू हो गई. हरीश पहले से ही गुस्से में था. जैसे ही बीना वहां से जाने लगी तो हरीश ने उसकी गर्दन पर चाकू से वार कर दिया. बीना लहूलुहान होकर वहीं गिर गई.
पुलिस ने आरोपी हरीश के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है. फिलहाल पुलिस आरोपी से अभी भी पूछताछ कर रही है. आगे की जांच जारी है.

हैदराबाद के अमीरपेट इलाके में स्थित एक कोचिंग सेंटर में लगी आग से इलाके में भय फैल गया. यह आग मैत्रीवनम के नीलगिरी ब्लॉक भवन की चौथी मंजिल पर लगी थी, जहां छात्रों को पढ़ाया जाता था. तत्काल आग बुझाने वाली टीम ने मौके पर पहुंचकर आग को नियंत्रित किया और छात्रों तथा लोगों को सुरक्षित निकाला. घटना से परिसर में अफरा-तफरी मच गई, जिससे आसपास के लोग चिंतित हो गए।.

राजधानी के प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में चल रहे हाई-प्रोफाइल 'एआई इम्पैक्ट समिट' (AI Impact Summit) के दौरान आज उस वक्त हड़कंप मच गया, जब यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सुरक्षा घेरा तोड़कर परिसर के भीतर प्रवेश कर लिया. प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आक्रामक नारेबाजी की और

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.







