
नो स्कूल बैग, पढ़ाई के घंटे कम! ये है UP सरकार का नया एजुकेशन प्लान, जानिए कितनी बदल जाएगी पढ़ाई
AajTak
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति को लागू करने के उद्देश्य से शिक्षा विभाग को नई नियमावली तैयार करने के निर्देश दिए हैं. इस नियमावली के तहत प्रदेश के स्कूलों में पढ़ाई के लिए नई समय सीमा निर्धारित की गई है.
भारत की राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) के तहत कई बड़े बदलाव होने हैं. नई शिक्षा नीति के मुताबिक उत्तर प्रदेश की योगी सरकार स्कूलों में पढ़ाई के घंटे कम करने की तैयारी में है. राज्य सरकार स्कूल शेड्यूल में बदलाव लागू करेगी. रिपोर्ट के मुताबिक, स्कूलों में एक सप्ताह में कुल 29 घंटे पढ़ाई होगी और सोमवार से शुक्रवार तक 5 से 5.5 घंटे के बीच कक्षाएं संचालित की जाएंगी. महीने में हर दूसरे शनिवार कक्षाएं संचालित की जाएंगी जबकि दो शनिवार को अवकाश रहेगा.
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति को लागू करने के उद्देश्य से शिक्षा विभाग को नई नियमावली तैयार करने के निर्देश दिए हैं. इस नियमावली के तहत प्रदेश के स्कूलों में पढ़ाई के लिए नई समय सीमा निर्धारित की गई है.
सिर्फ प्रमुख विषयों की कक्षाएं 40-50 मिनट तक रिपोर्ट्स के मुताबिक, सरकार ने शिक्षा विभाग को नई शिक्षा नीति के नेशनल करिकुलम फ्रेमवर्क के तहत स्कूलों में पढ़ाई के लिए नए नियम तैयार करने का आदेश दिया है. स्कूलों में कक्षाओं के लिए अधिकतम समय सीमा भी तय की जाएगी. नए नियमों के कार्यान्वयन के आधार पर, कक्षाओं की अवधि 35 मिनट होगी और गणित, हिंदी, अंग्रेजी, विज्ञान आदि विषयों सहित प्रमुख विषय कक्षाओं की अवधि 40 से 50 मिनट होगी.
नो बैग पॉलिसी इसके अलावा नई शिक्षा नीति के तहत वर्ष में अलग-अलग तिथियों में कुल 10 दिन तक छात्रों को बिना बस्ते के आने की छूट मिलेगी जिससे उनके कंधों का बोझ हल्का हो सकेगा. यह नई नियमावली छात्रों को अधिक समय खेलने, रिक्रिएशन करने, और अपनी रुचि के अनुसार किसी और काम में रुचि लेने का मौका देगी जो बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए बेहद जरूरी माना जाता है.
माना जा रहा है कि इससे बच्चों की सामाजिक और आध्यात्मिक विकास में भी सुधार होगा. इसके साथ कवायद है कि बच्चों की तादाद स्कूलों में बढ़े जिससे राज्य का साक्षरता दर भी बेहतर किया जा सके.

Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.










