
नो वन किल्ड आकांक्षा दुबे...? इन 4 सवालों के जवाब से खुलेगा एक्ट्रेस की मौत का राज
AajTak
आकांक्षा दुबे की लाश मिलने के बाद से ही यह माना जा रहा था कि उन्होंने आत्महत्या की होगी. लेकिन मौत के 10 दिन बाद उस वक्त कहानी पूरी पलट गई, जब पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट सामने आई.
साल 2011 में एक फिल्म आई थी 'नो वन किल्ड जेसिका'. भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे की मौत भी ऐसे ही दावे में उलझ गई है. उसकी मौत आत्महत्या या हत्या के बीच उलझी हुई एक पहेली बन चुकी है. 26 मार्च को आकांक्षा की लाश उत्तर प्रदेश के वाराणसी में एक होटल के कमरे में पंखे से लटकी मिली थी.
दरअसल, आकांक्षा दुबे की लाश मिलने के बाद से ही यह माना जा रहा था कि आकांक्षा दुबे ने आत्महत्या की होगी. लेकिन मौत के 10 दिन बाद उस वक्त कहानी पूरी पलट गई, जब पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट सामने आई. असल में इसके बाद आकांक्षा की मौत को लेकर अब तक ही हर थ्योरी गलत साबित हो गई और आकांक्षा की मौत, हत्या और आत्महत्या के बीच उलझ गई.
पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से जो चौंकाने वाले खुलासे हुए वो आकांक्षा दुबे की मौत पर 4 सवाल खड़े करते हैं.
पहला सवाल ये है कि क्या मौत से पहले आकांक्षा ने शराब पी थी? असल में पुलिस ने अपने बयान में कहा था कि मौत से पहले आकांक्षा ने शराब पी थी. लेकिन आकांक्षा के परिवार के वकील शशांक शेखर त्रिपाठी का दावा है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उनके पेट में एल्कोहल मिलने की पुष्टि नहीं हुई है.
अब दूसरे सवाल की ओर बढ़िए, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में आकांक्षा की कलाई पर चोट के निशान हैं. लेकिन वकील का दावा है कि पुलिस ने आकांक्षा के शरीर पर किसी तरह के चोट के निशान की जानकारी नहीं थी.
आकांक्षा की मौत से जुड़े रहस्य का तीसरा सवाल भी पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से ही निकला है. दावा किया जा रहा है मौत से पहले आकांक्षा दुबे ने पार्टी की थी. इस पार्टी का 11 हजार का बिल भी पुलिस के रिकॉर्ड में है. लेकिन पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में आकांक्षा के पेट में अनाज का एक दाना भी नहीं मिला है. पार्टी हुई, 11 हजार का बिल भी आया तो आकांक्षा ने कुछ खाया क्यों नहीं?

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











