
नोएडा सिटी सेंटर के पास डंपिंग यार्ड में लगी भीषण आग, मौके पर 15 दमकल गाड़ियां, बुझाने में लगेंगे 3-4 घंटे
AajTak
नोएडा सिटी सेंटर के पास हॉर्टिकल्चर डंपिंग यार्ड में आग लगने की खबर आ रही है. सीएमओ प्रदीप कुमार ने कहा कि शाम 6 बजे आग लगने की सूचना मिली. आग काफी बड़ी है लेकिन 3 से 4 घंटे में बुझा देंगे.
होली के दिन नोएडा से आग लगने की खबर आ रही है. नोएडा सिटी सेंटर के पास हॉर्टिकल्चर डंपिंग यार्ड में आग लग गई. फायर टेंडर की गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं और आग बुझाने की कोशिश की जा रही है. सीएफओ प्रदीप कुमार ने कहा कि शाम 6 बजे आग लगने की सूचना मिली. आग काफी बड़ी है. फायर टेंडर की 15 गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं. उन्होंने कहा कि 3 से 4 घंटों में आग पर काबू पा लिया जाएगा.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.











