
नोएडा में 9 नवंबर से फिर खुल जाएंगे स्कूल, प्रदूषण के चलते हुए थे बंद
AajTak
नोएडा में वायु प्रदूषण के चलते बंद किए गए स्कूल 9 नवंबर से खुल जाएंगे. इस बाबत बैठक कर डीएम ने निर्देश दिए हैं. साथ ही उन्होंने कई विभागों को CAQM(वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग) के निर्देशों का सख्ती से पालन करने के लिए भी कहा है. बैठक में प्रशासनिक अधिकारी, प्राधिकरण के अधिकारी व अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे.
गौतम बुद्ध नगर(नोएडा) के सभी विद्यालय 9 नवंबर से खुल जाएंगे. यह निर्णय गौतम बुद्ध नगर डीएम की अध्यक्षता में हुई बैठक में लिया गया. बैठक में वायु प्रदूषण पर प्रभावी नियंत्रण के लिए किए जा रहे कार्यों की समीक्षा हुई. इसमें सभी प्रशासनिक अधिकारी, प्राधिकरण के अधिकारी, डीसीपी ट्रैफिक, प्रभागीय वन अधिकारी, ARTO, डीआईओएस, डिस्ट्रिक्ट फायर ऑफिसर और क्षेत्रीय अधिकारी उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड नोएडा एवं ग्रेटर नोएडा मौजूद रहे.
CAQM के निर्देशों का पालन हो
जिलाधिकारी ने निर्देश दिए गए कि CAQM(वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग) के निर्देशों का पालन सुनिश्चित रखा जाए. इसमें स्टेज-3 तक लागू सभी प्रावधानों एवं रिस्ट्रिक्शंस को ग्राउंड पर प्रभावी रूप से लागू रखा जाए.
नियमों का सख्ती से पालन हो
कहा कि जिन कंस्ट्रक्शन एवं डिमोलिशन एक्टिविटीज को छूट प्राप्त है, उनमें नियमों का सख्ती से पालन हो. इसके लिए नियमित निरीक्षण किए जाएं. डीएम ने कहा कि सभी प्राधिकरण और अर्बन लोकल बॉडी द्वारा सुनिश्चित किया जाए कि मेकेनिकल स्वीपिंग, रोड वाशिंग व वाटर स्प्रिंकलिंग का कार्य नियमित फ्रीक्वेंसी से हो.
परिवहन विभाग को निर्देश

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











