
नोएडा में मसाज पार्लरों पर छापा... 3 सेंटरों पर पहुंची एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट, युवक-युवतियां हिरासत में
AajTak
नोएडा के सेक्टर-50 में देर रात पुलिस ने अवैध रूप से संचालित हो रहे स्पा मसाज पार्लरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की. पुलिस टीम के साथ एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU) और राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) की संयुक्त टीम ने तीन स्पा सेंटरों पर छापेमारी की. कई युवक-युवतियों को हिरासत में लिया गया है.
देर रात नोएडा के सेक्टर 50 में पुलिस ने तीन स्पा सेंटरों पर छापा मारा. पुलिस का कहना है कि ये सेंटर अवैध रूप से चल रहे थे. थाना सेक्टर-49 पुलिस, एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU) और मानवाधिकार आयोग की संयुक्त कार्रवाई में इन पार्लरों पर छापेमारी की गई. मौके से कई युवक-युवतियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.
पुलिस को इन स्पा सेंटर्स में अवैध गतिविधियों की शिकायतें मिल रही थीं. इसी के आधार पर संयुक्त टीम ने देर रात अभियान चलाया. छापेमारी के दौरान मौके से कुछ युवक और युवतियों को हिरासत में लेकर थाना सेक्टर-49 लाया गया, जहां उनसे पूछताछ की जा रही है.
इस कार्रवाई से आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. पुलिस टीम ने स्पा सेंटरों के दस्तावेजों, लाइसेंस और अन्य रिकॉर्ड की भी जांच की. प्रारंभिक जांच में सामने आया कि ये स्पा सेंटर्स निर्धारित नियमों का पालन किए बिना संचालित किए जा रहे थे.
यह भी पढ़ें: मेरठ के स्पा सेंटर में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा! हिरासत में ली गईं 20 लड़कियां
इस संबंध में एडीसीपी नोएडा मनीषा सिंह ने बताया कि थाना सेक्टर-49 पुलिस, एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट और NHRC की संयुक्त टीम द्वारा तीन स्पा सेंटर्स पर रेड की गई. उन्होंने कहा कि कुछ महिलाओं और पुरुषों को हिरासत में लिया गया है और उनसे पूछताछ कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है. सुसंगत धाराओं में केस दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है.
पुलिस के मुताबिक, अवैध स्पा सेंटर्स के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है. नोएडा और आसपास के क्षेत्रों में अवैध रूप से संचालित स्पा पार्लरों के खिलाफ समय-समय पर कार्रवाई होती रही है. पुलिस का कहना है कि इस तरह के प्रतिष्ठानों की निगरानी बढ़ाई जा रही है और नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर कठोर कदम उठाए जाएंगे. फिलहाल सभी हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ जारी है.

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.

आज सबसे पहले हम आपको वो तस्वीर दिखाएंगे. जो मुंद्रा पोर्ट से आई है. यहां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गरजती मिसाइल और बरसते ड्रोन्स के बीच से चलकर LPG गैस से भरा शिवालिक जहाज भारत आ गया है. इसमें इतनी गैस है जिससे 32 लाख 40 हजार LPG गैस सिलिंडर भरे जा सकते हैं. लगभग इतनी ही गैस लेकर एक और जहाज. नंदा देवी कल सुबह भारत पहुंच जाएगा. इसके बाद आपको इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के 17वें दिन का हर अपडेट बताएंगे. जंग में पहली बार ईरान ने सेजिल मिसाइल दागी. ये मिसाइल बेहद खतरनाक है, इसके जरिए ईरान अपने देश के किसी भी हिस्से से पूरे इजरायल को निशाना बना सकता है. इस सबके बीच UAE में तेल डिपो में आग लगने के साथ ही दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ.

दिल्ली एम्स ने 31 वर्षीय हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस के लिए हरीश को शनिवार को गाजियाबाद स्थित आवास से एम्स के डॉ. बीआर अंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है, जहां धीरे-धीरे हरीश के लाफ सपोर्ट सिस्टम को वापस लिया जाएगा, ताकि शरीर स्वाभाविक रूप से शांत हो जाए.

महायुद्ध सत्रह दिन से जारी है. मैं श्वेता सिंह इस वक्त इजरायल की राजधानी तेल अवीव में हूं. जहां आज भी ईरान की तरफ से मिसाइल से हमला किया जाता रहा. पश्चिम एशिया में युद्ध कब तक चलेगा इस सवाल पर इजरायल ने बड़ी बात कही है. दावा किया कि उसने कम से कम 3 हफ्ते तक युद्ध जारी रखने की योजना बनाई है. अमेरिका और इज़राइल के बीच ईरान पर युद्ध तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर गया है, जिससे तेल की कीमतों पर असर पड़ रहा है. पिछले 15 दिनों में ईरान पर भारी बमबारी हुई है. लेकिन उसने हथियार नहीं डाले हैं, इसके बाद इजरायल कह रहा है कि उसकी योजना अगले 3 हफ्तों तक युद्द जारी रखने की है.

चंद्रपुर में एक बाघ के सड़क पार करने के दौरान लोगों की लापरवाही सामने आई. राहगीरों ने अपनी गाड़ियां रोककर बाघ को घेर लिया और उसके बेहद करीब जाकर सेल्फी और वीडियो बनाने लगे. यह घटना दुर्गापुर-मोहुर्ली रोड की है, जो ताडोबा टाइगर रिजर्व के पास है. वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग कार्रवाई की तैयारी कर रहा है.

युद्ध के मोर्चे पर ये समझ में नहीं आ रहा है कि इस युद्ध में जीत कौन रहा है. जिस ईरान को समझा जा रहा है कि सुप्रीम लीडर के मारे जाने के बाद वो सरेंडर कर देगा. वो कहीं से भी पीछे हटता नहीं दिख रहा है. बल्कि ईरान तो और ज्यादा अग्रेसिव हो गया है. और इजरायल के अलावा उसने यूएई का बुरा हाल किया हुआ है. दुबई को तो ईरान ने धुआं धुआं कर दिया. दुबई का हाल ये है कि उसकी ग्लोबल कैपिटल वाली इमेज को ईरान के हालिया हमलों से बहुत बड़ा डेंट लगा है.






