
नोएडा में भी कोरोना की एंट्री, गाजियाबाद में सामने आया एक और मामला... NCR में बढ़ा खतरा
AajTak
कोविड-19 की नोएडा में भी एंट्री हो गई है. नेपाल से लौटे व्यक्ति में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है. वहीं गाजियाबाद में बीते 24 घंटे में कोरोना का दूसरा मामला सामने आया है.
दिल्ली-NCR में कोरोना संक्रमण एक बार फिर तेजी से बढ़ने लगा है. कोरोना की नोएडा में भी एंट्री हो गई है. कोरोना संक्रमित मरीज नेपाल से लौटा था. वह नोएडा के सेक्टर-36 का रहने वाला है. 44 साल का मरीज दिल्ली से सटे गुरुग्राम की एमएनसी में काम करता है. स्वास्थ्य विभाग ने सैंपल लेकर जीनोम सिक्वेंसिंग की जांच के लिए भेज दिए हैं.
वहीं, गाजियाबाद में लगातार दूसरे दिन कोरोना का केस सामने आया है. विजयनगर में रहने वाले 36 साल के युवक में कोरोना की पुष्टि हुई है. गाजियाबाद स्वास्थ्य विभाग कोविड संक्रमित मरीजों के संपर्क में आए लोगों की पहचान और उनकी जांच में जुटा है. साथ ही संक्रमित मरीजों के सैंपल जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजे जा रहे हैं.
राजस्थान में बढ़े नए वैरिएंट के मरीज
राजस्थान में कोरोना के नए सब-वैरिएंट के 2 और मामले सामने आए हैं. अब राज्य में कोरोना के नए सब-वैरिएंट के 4 मरीज हो गए हैं. इसे लेकर स्वास्थ्य विभाग ने संक्रमण की रोकथाम और नियंत्रण के लिए एडवाइजरी जारी की है. राजस्थान स्वास्थ्य एवं चिकित्सा विभाग ने लोगों को हल्की सर्दी, खांसी, बुखार या गले में खराश होने पर समय पर चिकित्सकीय सलाह लेने की सलाह दी है. एक आधिकारिक ने बताया कि बुधवार को जैसलमेर में जेएन.1 सब-वैरिएंट के दो कोविड मामले सामने आए थे. जबकि गुरुवार को जयपुर में इसी सब-वैरिएंट के दो और मामले सामने आए हैं. बयान में कहा गया है कि एक मरीज झुंझुनू का निवासी है, जबकि दूसरा भरतपुर का रहने वाला है.
स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी
राज्य के स्वास्थ्य एवं चिकित्सा विभाग ने गुरुवार को एडवाइजरी में कहा कि अगर हल्की सर्दी, खांसी, बुखार, जुकाम और गले में खराश से पीड़ित मरीज समय पर चिकित्सकीय सलाह लें तो बीमारी को प्रभावी ढंग से और तुरंत नियंत्रित किया जा सकता है. एडवाइजरी में कहा गया है कि अगर संक्रमण के लक्षण दिखाई देते हैं, तो निकटतम स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर की सलाह के अनुसार कोविड-19 का परीक्षण और उपचार समय पर किया जाना चाहिए.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.

IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का 'एग्जिट प्लान'
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे भारतीय जहाजों को लेकर भारत सरकार के अधिकारियों ने मंगलवार को प्रेस ब्रीफिंग में ताजा अपडेट दिया. शिपिंग मिनिस्ट्री के स्पेशल सेक्रेटरी राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि होर्मुज में अब भी भारतीय ध्वज वाले करीब 22 जहाज फंसे हैं, जिनमें से 6 लिक्विड पेट्रोलियम गैस कैरियर हैं. इन जहाजों की भी होर्मुज से सुरक्षित निकासी के लिए ईरान के साथ बातचीत चल रही है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 18वां दिन है. ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमले जारी हैं. वहीं ईरान की ओर से भी लगातार जवाबी हमले हो रहे हैं. ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा लारीजानी को लेकर आई है. इजरायल के रक्षा मंत्री ने दावा किया है कि लारीजानी को हमले में मार दिया गया है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है. खबर ये भी है कि लारीजानी के दफ्तर से दावा है कि कुछ देर में संदेश जारी होगा. लेकिन इजरायल सीधा दावा कर रहरा है कि हमले में लारीजानी को मार दिया गया है.







