
नोएडा में जॉब करने वाली सहेलियों की नाले में मिली लाश, परिजनों ने की शिनाख्त
ABP News
Girls Dead Body: सरधना के नानू-रतौली मार्ग पर हाईवे के पास नाले से दो युवतियों की लाश बरामद हुई थी. मामले में पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया है.
Meerut Girls Dead Body: शुक्रवार की दोपहर सरधना थाना क्षेत्र में हाईवे के निकट नाले से बरामद हुई दो युवतियों की लाश को पहचान मिल गई है. नानू निवासी एक मृतका के परिजनों ने युवती की शिनाख्त करते हुए उसके साथ मिली दूसरी लाश को युवती की 'प्रगाढ़' सहेली बताया है. परिजनों के मुताबिक दोनों युवतियां नोएडा में नौकरी करती थी और पिछले कुछ महीनों से वहीं रह रही थी. परिजनों ने दर्ज कराई थी गुमशुदगीएसएसपी ने बताया कि युवतियों के गुम होने पर शुक्रवार को परिजनों ने नोएडा थाने में दोनों की गुमशुदगी भी दर्ज कराई थी. हत्या में एक युवती के बॉयफ्रेंड का नाम सामने आया है. जिसके बाद पुलिस ने बॉयफ्रेंड सहित कई लोगों को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है. एसएसपी ने रविवार को पूरी घटना के खुलासे का दावा किया है.More Related News

पत्नी से बदला लेने के लिए मासूम को उतारा मौत के घाट, पिता ने चीकू में जहर देकर 2 साल की बेटी को मारा
Telangana News: तेलंगाना के यादद्री भुवनगिरी जिले में एक शख्स ने अपनी 2 साल की मासूम बेटी की हत्या कर दी. आरोपी पिता ने बच्ची को चीकू में चूहे मारने की दवा मिलाकर दी, जिसके चलते उसकी मौत हो गई.












