
नोएडा में घरेलू गैस की किल्लत! LPG सिलेंडर न मिलने से कई घरों में नहीं जला है चूल्हा
ABP News
Noida LPG Cylinder Shortage: टीचर सपना गुप्ता ने बताया कि घर चार दिनों से गैस खत्म थी और वो पड़ोसियों के घर से आए खाने से गुजारा कर रही थी लेकिन कितने दिन दूसरो के घर से खाना मंगवा कर खाएगी.
नोएडा में घरेलू गैस की किल्लत दिन व दिन बढ़ती जा रही है. नोएडा के कई घर ऐसे है जहाँ पिछले तीन चार दिनों से चूल्हा नहीं जला और लोग बाहर से खाना मंगाने के लिए मजबूर है. ऐसे ही कुछ घरों में एबीपी न्यूज की टीम पहुंची जहां तीन चार दिनों से गैस खत्म होने की वजह से चूल्हा नहीं जला और जब गैस लेने के लिए डिलीवरी मेन को फोन किया तो उसने 3500 रुपये में सिलेंडर देने के लिए कहा.
एबीपी न्यूज़ की टीम सबसे पहले नोएडा के सेक्टर 73 पहुंची जहाँ शशि देवी ने बताया की उनके घर में तीन दिन पहले सिलेंडर खत्म हुआ. जिसके बाद वो दो दिनों से गैस बुकिंग के लिए ट्राई करती रही लेकिन गैस बुक नहीं हुई उसके बाद वो गैस एजेंसी भी गई लेकिन उन्हें गैस नहीं मिली और जब उन्होंने बाहर से गैस सिलेंडर लेने की कोशिश की तो उन्हें 3200 का सिलेंडर बताया गया उसके बाद भी उन्हें सिलेंडर नहीं मिला. बच्चों के एग्जाम चल रहे है पति को ऑफिस जाना है बहुत दिक्कत हो रही है लेकिन क्या करे मजबूरन बाहर ढाबे से खाना मंगवा रही है अब पता चला वो ढाबा भी बंद हो गया क्यो की उसे भी सिलेंडर नहीं मिल रहा.
इसके बाद एबीपी न्यूज़ की टीम सरफाबाद गांव पहुंची जहाँ पेशे से टीचर सपना गुप्ता मिली उनकी स्थित और खराब थी उनके घर चार दिनों से गैस खत्म थी और वो पड़ोसियों के घर से आए खाने से गुजारा कर रही थी लेकिन कितने दिन दूसरो के घर से खाना मंगवा कर खाएगी. इसी लिए उन्होंने आज रेस्टोरेंट से खाना मंगवाया लेकिन उनका कहना था गैस तो लेनी ही पड़ेगी और सिलेंडर 3500 का मिल रहा है. और जब गैस बुक करा रहे है तो गैस बुक नहीं हो रही है और एजेंसी पर लंबी लाइन लगी है. चार दिन हो गए गैस नहीं मिली है.
घर में रसोई की जिम्मेदारी महिलाओं की होती है लेकिन जब घर में गैस खत्म हो जाए तो परेशानी घर के हर सदस्य को उठानी पड़ती है. ऐसे ही कुछ हालात नोएडा में नजर आए. क्योंकि कुछ लोग आपदा को अवसर मान कर कालाबाजारी में जुट गए है.













