
नोएडा: गेझा गांव की झुग्गियों में लगी भीषण आग, इलाके में अफरा-तफरी का माहौल
AajTak
नोएडा के सेक्टर 93 गेझा गांव में झुग्गियों भीषण आग लग गई है. क्षेत्र में आग बहुत ज्यादा फैल गई है, इस वजह से अफरा-तफरी का माहौल है. जानकारी मिलने के बाद नोएडा पुलिस और फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं.
नोएडा के सेक्टर 93 गेझा गांव में झुग्गियों भीषण आग लग गई है. अब तक आग लगने का कारण स्प्ष्ट नहीं है. क्षेत्र में आग बहुत ज्यादा फैल गई है, इस वजह से अफरा-तफरी का माहौल है. जानकारी मिलने के बाद नोएडा पुलिस और फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं.
घटना की जगह पर फायर कर्मियों द्वारा आग बुझाने का प्रयास किया जा रहा है. बता दें कि यह नोएडा के थाना फेस-2 इलाके की घटना है.
दिल्ली के भलस्वा गांव में भी आग की खबर
बता दें कि एक दिन पहले दिल्ली के भलस्वा गांव इलाके में शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात भीषण आग लगने की खबर आई थी. इलाके में झुग्गियों में लगी आग ने विकराल रूप धारण कर लिया. रात करीब एक बजे से लगी आग पर सुबह चार बजे के करीब फायर ब्रिगेड की टीम ने काबू पाया. लेकिन इस आग में 20-25 झोपड़ियां जलकर खाक हो गईं. गनीमत ये रही कि आग की चपेट में आने से सिर्फ माल का नुकसान हुआ है.
अचानक आईं आवाजें
दिल्ली के भलस्वा गांव में लगी आग में किसी भी व्यक्ति को चोट नहीं आई. बताया गया कि, जिस समय आग लगी थी उस दौरान झोपडियों में लोग सो रहे थे. फिर आचनक से आग लगने की आवाजें आने लगीं. लोग अपनी-अपनी झोपड़ियों से निकलकर बाहर की ओर भागे. फिर देखते ही देखते आग बढ़ती गई और एक के बाद एक दो दर्जन से ज्यादा झोपड़ियां इसकी चपेट में आ गईं.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











