
नोएडा: एल्विश ने कुबूला पार्टी में करता था सांप और सांपों के जहर की सप्लाई
AajTak
यूट्यूबर एल्विश यादव पर रेव पार्टियों में दुर्लभ सांप और सांपों के जहर की सप्लाई करने का आरोप था. उसने नोएडा सेक्टर 51 की एक पार्टी में सांप के जहर की सप्लाई की थी, जिसकी फॉरेंसिक टीम ने भी पुष्टि की. अब एल्विश ने खुद पुलिस की पूछताछ में अपना गुनाह कबूल कर लिया है.
सोशल मीडिया पर मशहूर यूट्यूबर एल्विश यादव नोएडा पुलिस की गिरफ्त में है. सांपों के जहर की कथित खरीद-फरोख्त मामले में उसे अरेस्ट किया गया है. पूछताछ में उसने आरोप भी कबूल कर लिया और बताया कि पार्टी में शामिल आरोपियों के साथ पहले भी रेव पार्टियों में मिल चुका था. उस पर आरोप था कि वह पार्टियों में सांप और सांपों के जहर की सप्लाई करता था.
एल्विश यादव ने कबूल किया कि नवंबर में गिरफ्तार किए गए आरोपियों के साथ उसका संपर्क था और उनसे जान-पहचान भी थी. नोएडा पुलिस ने एल्विश को 17 मार्च की शाम को गिरफ्तार किया है. कुछ महीने पहले उसे एक रेव पार्टी में देखा गया था, जहां वह अपने दोस्तों के साथ कथित रूप से दुर्लभ सांपों को गले में डालकर डांस-पार्टी कर रहा था.
अगर सजा हुई तो जमानत मिलना मुश्किल
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन हरकत में आई. नोएडा पुलिस ने एल्विश यादव के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 29 के तहत केस दर्ज की है. इस कानून के तहत तब कार्रवाई की जाती है, जब कोई ड्रग से जुड़ी साजिश शामिल हो या मामला ड्रग्स की खरीद-फरोख्त से जुड़ा है. मसलन, इस कानून के तहत सजा पाने वाले दोषी को जमानत मिलना आसान नहीं होता.
नोएडा की पार्टी में किया था सांप के जहर की सप्लाई
एल्विश यादव को फिलहाल 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है. उसने पिछले साल 3 नवंबर को नोएडा सेक्टर 51 स्थित एक बैंक्वेट हॉल में सांपों का जहर मुहैया कराया था. फॉरेंसिक टीम ने भी इसकी पुष्टि की थी. तब एल्विश यादव और छह अन्य लोगों पर वाइल्डलाइफ प्रोटेक्शन एक्ट और आईपीसी की धारा 129(ए) के तहत केस दर्ज किया गया था. एल्विश से पहले भी पूछताछ हुई है लेकिन पुलिस ने उसे तब गिरफ्तार नहीं किया था.

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.









