
नोएडा: अमन सोसायटी में दो पक्षों में मारपीट, CCTV में कैद हुई घटना
AajTak
नोएडा में दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई. यह घटना CCTV में कैद हो गई. सोसायटी के ले आउट प्लान को लेकर दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए थे.
नोएडा सेक्टर 150 में अमन सोसायटी में दो पक्ष ले आउट प्लान में बदलाव को लेकर भिड़ गए. उसके बाद दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई. मारपीट की यह घटना CCTV में कैद हो गई. यह घटना नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र की है.
CCTV फुटेज में दिखाई दे रहा है कि सोसायिटी के अंदर कार से तीन-चार लोग बाहर आए और एक व्यक्ति को मारने लगे. उसके बाद कुछ और लोग लाठी-डंडे लेकर वहां पहुंच जाते हैं. वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि लोग किस तरह मारपीट कर रहे हैं. बाद में कुछ लोग लात-घूंसे भी चलाते हैं. वीडियो में पीछे आवाज आ रही है, जिसमें कोई बता रहा है कि युवक को इतना पीट दिया गया है कि उसकी नाक से खून बहने लगा है.
नोएडा में मारपीट की घटनाएं अकसर सामने आती रहती हैं. इससे पहले 23 मार्च की शाम गार्डन गैलेरिया मॉल के बार में बाउंसर्स ने युवक की इतनी पिटाई कर दी कि उसकी मौत हो गई. मृतक बृजेश राय अपनी कंपनी द्वारा आयोजित पार्टी में गार्डन गैलेरिया के लॉस्ट लेमन्स बार में पहुंचे थे. वहां बार के कर्मचारियों से किसी बात को लेकर उनका विवाद हो गया. इसी को लेकर बाउंसर्स ने उसकी पिटाई कर दी थी.
ये भी पढ़ें

कड़क है नॉर्थ बंगाल की चुनावी चाय! 54 सीटों में छुपा सत्ता का स्वाद, स्विंग वोटर्स करेंगे असली फैसला
उत्तर बंगाल की 54 सीटें पश्चिम बंगाल की सत्ता की चाबी मानी जाती हैं, जहां चुनावी ‘चाय’ का स्वाद हर बार बदलता है. टीएमसी और बीजेपी के बीच सीधी टक्कर में यह इलाका स्विंग जोन की भूमिका निभाता है. चाय बागान, पहाड़ी राजनीति, आदिवासी और राजवंशी वोटबैंक जैसे कई फैक्टर नतीजों को प्रभावित करते हैं. छोटे वोट शिफ्ट भी यहां बड़ा असर डाल सकते हैं, जिससे तय होगा कि राज्य की सत्ता किसके हाथ जाएगी.

मर तो वो 13 साल पहले गया था लेकिन मौत सचमुच तब उसके हिससे में आई जब इस चिता में लेटने के बाद जब हरीश की आत्मा की लाइट यानी रोशनी चिता से उठती इस आग के साथ मिलकर हमेशा-हमेशा के लिए ये दुनिया छोड़ गई. पर इस दुनिया को छोड़ने से पहले हरीश आजादा भारत के इतिहास का पहला भारतीय बन गया जिसे अदालत और अस्पताल ने मिलकर मां-बाप की इच्छा को ध्यान में रखते हुए इच्छामृत्यु दी.

पटना-टाटानगर वंदे भारत एक्सप्रेस में खानेखाखा की खराब गुणवत्ता की शिकायत पर भारतीय रेलवे ने IRCTC पर 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है. साथ ही संबंधित सर्विस प्रोवाइडर पर 50 लाख का जुर्माना लगाकर उसका कॉन्ट्रैक्ट खत्म करने के आदेश दिए गए हैं. रेलवे ने यात्री सुरक्षा और गुणवत्ता को सर्वोच्च प्राथमिकता बताया है.

आज सबसे पहले आपको ये बताएंगे कि हाफ सीजफायर' के बाद अमेरिका की बातचीत ईरान के किस Respected Leader से चल रही है. डोनाल्ड ट्रंप बार-बार इस बात का दावा कर रहे हैं. लेकिन आज ईरान ने पूछा है कि वो Respected Leader कौन है. और Respected Leader से बातचीत चल रही है तो पाकिस्तान के जरिये 15 शर्तों का प्रस्ताव क्यों भेजा है. उससे भी बड़ी बात ये है कि ईरान ने अमेरिका के प्रस्ताव को कूड़ेदान में फेंकते हुए सुपर पावर अमेरिका को अपनी शर्तें बता दी हैं. और कहा है कि सीजफायर छोड़ो, अब ईरान तभी रुकेगा जब अमेरिका उसकी 5 शर्तें मानेगा. इन शर्तों में ईरान ने कहा कि उसे युद्ध में हुए नुकसान का पूरा हर्जाना मिलना चाहिए. ईरान की टॉप लीडरशिप पर हमले बंद होने चाहिए, सारे प्रतिबंध हटाए जाने चाहिए. ईरान को स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज का कानूनी अधिकार मिलना चाहिए.









