
नॉर्थ कोरिया में क्यों खत्म हो गया कागज? बैंक नोट और अखबार छापने के लिए भी नहीं बचे पेपर
AajTak
उत्तर कोरिया में कागज खत्म हो गया है. वहां के तानाशाह किम जोंग-उन ने चेतावनी जारी की है. देशभर में कागज निर्माण के लिए नए कारखाने स्थापित करने का आदेश दिया गया है.
नॉर्थ कोरिया सालों से कागज की कमी से जूझ रहा है. अब वहां कागज खत्म होने के कागार पर पहुंच गया है. क्योंकि इस देश पर कई अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंध लगे हुए हैं. वैश्विक स्तर पर नॉर्थ कोरिया एकदम से अलग-थलग राष्ट्र है. यही वजह है कि यहां पर्याप्त तकनीक, कच्चे माल और औद्योगिक विकास की कमी है. इस वजह से यहां पेपर की कमी होती जा रही है. डेली स्टार की रिपोर्ट के मुताबिक, अब नॉर्थ कोरिया में कागज खत्म हो गया है. किम ने क्षेत्रीय अधिकारियों को चेतावनी दी है कि उन्हें देश भर में कागज निर्माण के लिए कारखाने बनाने होंगे. क्योंकि देश में कागज की भारी कमी हो गई है. इस कारण उनकी प्रचार शाखा ने अपनी छपाई कम कर दी है और सरकार के पास बैंक नोट खत्म हो गए हैं.
देश में ज्यादा से ज्यादा कागज कारखाने खोलने का आदेश उत्तर कोरियाई तानाशाह किम जोंग उन ने अपने सबसे अलग-थलग देश में ज्यादा से ज्यादा कागज कारखाने स्थापित करने का आदेश जारी किया है. तानाशाह ने एक बयान में कहा कि उन्हें विशेष रूप से खुशी है कि देश का पेपर इंजीनियरिंग संस्थान अपनी कागज़ बनाने की विधि और तकनीक विकसित करने की योजना बना रहा है. क्योंकि देश में कागज खत्म होने के कागार पर पहुंच गए हैं और अखबार व बैंकनोट कम छप रहे हैं.
क्षेत्रीय कागज की मांग को पूरा करने के लिए एक पायलट परियोजना के दौरे के दौरान किम ने कहा कि यह कोरियाई शैली के कागज बनाने वाले उद्योग को विकसित करने और देश भर की दीर्घकालिक जरूरतों को पूरा करने में बहुत महत्वपूर्ण है.
किम ने किया नए स्थापित कागज मिलों का दौरा उन्हें उनसन पेपर मिल दिखाया गया, जिसका निर्माण उनके शासन ने कागज की कमी का सामना कर रहे सभी प्रांतों में उत्पादन कारखाने बनाने के आदेश के बाद किया गया था . इसमें मल्टीपरपस पेपर मशीन, टॉयलेट-पेपर मशीन और पेपर कंटेनर मोल्डिंग मशीन का निरीक्षण करने के बाद, उन्होंने इसकी प्रशंसा की.
इन वजहों से नॉर्थ कोरिया में है कागज की कमी अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंधों के कारण नॉर्थ कोरिया लंबे समय से कागज़ की कमी से जूझ रहा है. इस वजह से वहां पर्याप्त बैंक नोट और अखबार नहीं छाप पा रहे हैं. दूसरे देशों के साथ व्यापार नहीं होने की वजह से वहां उद्योग और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में अच्छे निवेशक नहीं है. इस वजह से वहां के उद्योग धंधे पिछड़े हुए हैं.
कच्चे माल की कमी और औद्योगिक पिछड़ापन बाकी दुनिया से कटे होने की वजह से जरूरी तकनीक की कमी की वजह से नॉर्थ कोरिया में उद्योग धंधे नहीं पनप पा रहे हैं. इसके साथ ही कागज बनाने के लिए कच्चे माल की भी आपूर्ति नहीं हो पा रही है. देश के अंदर अगर कच्चे माल की आपूर्ति हो भी जाती है तो ज्यादा से ज्यादा कागज बनाने के लिए जल्दी-जल्दी उन्हें प्रोसेस करने वाली इंजीनियरिंग और तकनीक की कमी है.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.











