
नॉर्थ और साउथ कोरिया के बीच बढ़ रही तकरार, बॉर्डर के पास उड़ रहे लड़ाकू विमान
AajTak
उत्तर और दक्षिण कोरिया के बीच में रिश्ते तनावपूर्ण बने हुए हैं. इस बीच उत्तर कोरिया ने एक बार फिर मिसाइल परीक्षण किया है. उसके लड़ाकू विमान को सीमा के पास भी देखा गया है. इन गतिविधियों ने दक्षिण कोरिया को भी जवाबी कार्रवाई करने पर मजबूर कर दिया है. अभी के लिए दक्षिण कोरिया ने बॉर्डर पर अपने F-35 फाइटर जैट तैनात कर दिए हैं.
उत्तर कोरिया लंबे समय से मिसाइल टेस्ट करता आ रहा है. एक तरफ किम जोंग की धमकियां और दूसरी तरफ मिसाइल परीक्षणों ने जमीन पर तनाव को कभी कम होने नहीं दिया. अब एक बार फिर उत्तर कोरिया में चल रही गतिविधियों ने दक्षिण कोरिया को चिंता में डाल दिया है. हालात ऐसे बन गए हैं कि दक्षिण कोरिया को बॉर्डर पर F-35 फाइटर जैट तैनात करने पड़ गए हैं.
नॉर्थ-साउथ कोरिया के बीच बढ़ता तनाव
बताया जा रहा है कि सबसे पहले नॉर्थ कोरिया की तरफ से गुरुवार सुबह को एक लंबी दूरी वाली क्रूज मिसाइल का परीक्षण किया गया था. उसके बाद साउथ कोरिया की सीमा के पास उससे वॉर प्लेन भी उड़ान भरते दिख गए. जब वो लड़ाकू विमान बॉर्डर के काफी करीब आ गए, साउथ कोरिया ने अपनी सुरक्षा को देखते हुए F-35 फाइटर जैट तैनात कर दिए. अभी के लिए दोनों देशों की तरफ से कोई हमला नहीं किया गया है, ऐसी स्थिति बनती भी नहीं दिख रही है. लेकिन लगातार हो रहे मिसाइल परीक्षणों ने दक्षिण कोरिया को अलर्ट कर दिया है.
अमेरिका हो गया अलर्ट
बड़ी बात ये है कि कुछ दिन पहले ही उत्तर कोरिया ने जापान के ऊपर से मिसाइल दागी थी. दावा जरूर किया गया कि पड़ोसी देश को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया गया, लेकिन जमीन पर स्थिति तनावपूर्ण बन गई. लगातार अमेरिका, जापान और दक्षिण कोरिया की तरफ से चेतावनी दी जा रही है, इन मिसाइल परीक्षण को रोकने की अपील हो रही है, लेकिन नॉर्थ कोरिया अपनी रणनीति पर कायम है और लगातार मिसाइल दाग रहा है. दक्षिण कोरिया, उत्तर कोरिया की ओर से मिसाइल दागे जाने वाली इन मिसाइलों को उकसावे की कार्रवाई के तौर पर देख रहा है. वहीं अमेरिकी सेना ने भी तेजी से बदलती इन स्थितियों के बीच अपने सहयोगियों से चर्चा करना शुरू कर दिया है.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.








