
नैनीताल में Salman Khurshid के घर में आगजनी, पुलिस बोली- बख्शे नहीं जाएंगे आरोपी
AajTak
हाल ही में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद की नई किताब 'सनराइज ओवर अयोध्या' का विमोचन किया गया है. इस किताब में उन्होंने अयोध्या मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत किया है. हालांकि उन्होंने इसी किताब में ही हिंदुत्व की तुलना आतंकी संगठन बोको हरम और आईएसआईएस से की है, जिसको लेकर विवाद शुरू हो गया है. इससे नाराज कुछ उपद्रवियों ने सलमान खुर्शीद के नैनीताल स्थित घर के गेट के बाहर आग लगाई, फिर खिड़कियों औऱ गमलों में तोड़फोड़ की. प्रदर्शनकारियों ने पूर्व केंद्रीय मंत्री के पुतले भी जलाए. अब पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई की बात कर रही है. ज्यादा जानकारी के लिए देखिए वीडियो.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











