
नेशनल हेराल्ड केस में गांधी परिवार को बड़ी राहत, ED की चार्जशीट पर कोर्ट के फैसले का असर क्या?
AajTak
नेशनल हेराल्ड केस में विशेष अदालत ने गांधी परिवार के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की चार्जशीट को स्वीकार करने से इनकार कर दिया है. ईडी के लिए यह एक बड़ा झटका माना जा रहा है.
नेशनल हेराल्ड केस में विशेष अदालत ने गांधी परिवार के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की चार्जशीट का संज्ञान लेने से इनकार कर दिया है. विशेष अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश विशाल गोगने की कोर्ट ने सोनिया गांधी, राहुल गांधी के साथ ही नेशनल हेराल्ड केस में अन्य आरोपियों को फौरी राहत दे दी है. कोर्ट के इस फैसले के साथ ही गांधी परिवार के खिलाफ इस मामले का ट्रायल अब थम गया है.
नेशनल हेराल्ड केस में कोर्ट के इस फैसले का प्रभाव क्या होगा? अब इसे लेकर बात होने लगी है. अगर कोर्ट चार्जशीट स्वीकार करता, तो गांधी परिवार को इस मामले में आरोपी के तौर पर समन जारी किया जाता. ऐसा नहीं हुआ, इसलिए इसे गांधी परिवार के लिए बड़ी राहत और जांच एजेंसी ईडी के लिए बड़े झटके के तौर पर देखा जा रहा है.
ईडी के लिए यह इसलिए झटका है, क्योंकि कोर्ट ने कहा है कि सुब्रमण्यम स्वामी की शिकायत पर दर्ज मनी लॉन्ड्रिंग केस से जुड़ी जांच और चार्जशीट कानूनी रूप से बनाए रखने योग्य नहीं है. कोर्ट ने यह उल्लेख भी किया है कि संबंधित मामले में एफआईआर दर्ज नहीं की गई है. कोर्ट के चार्जशीट स्वीकार नहीं करने की वजह से अब इस मामले में ट्रायल नहीं चल सकेगा.
यह भी पढ़ें: नेशनल हेराल्ड केस में फंस गया ‘झोल’, गांधी परिवार को कितनी बड़ी राहत है, और आगे क्या?
हालांकि, यह राहत प्रक्रिया के आधार पर है और आरोप के गुण-दोष से इसका कोई लेना-देना नहीं है. कोर्ट ने आरोपियों के दोषी या निर्दोष होने को लेकर कोई टिप्पणी नहीं की है. पीएमएल के तहत कार्यवाही से आरोपियों को राहत इसलिए मिल गई, क्योंकि बिना एफआईआर के मनी लॉन्ड्रिंग का केस आगे नहीं बढ़ सकता. बिना एफआईआर के ईडी की शिकायत कानूनी रूप से नहीं टिक पाई.
यह भी पढ़ें: सोनिया गांधी और राहुल को बड़ी राहत, नेशनल हेराल्ड केस में ED चार्जशीट पर संज्ञान लेने से कोर्ट का इनकार

नेपाल के खोटांग में एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है. एक को मामूली चोट आई है, जबकि बाकी सभी सुरक्षित हैं. यह हेलीकॉप्टर सुबह 11 बजे काठमांडू से पांच यात्रियों को लेकर उड़ा था और लैंडिंग के दौरान केपिलासगढी गांवपालिका-2, खार्ताम्छा के बालाबेसी क्षेत्र में 11 बजकर 51 मिनट पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए एक ही परिवार के लोग सवार थे.

Eid Ul Fitr 2026: ईद-उल-फितर मुस्लिम समुदाय का सबसे खास त्योहार है, जो रमज़ान के महीने के रोज़े रखने के बाद मनाया जाता है. ईद की तारीख शव्वाल महीने का चांद दिखाई देने पर तय होती है. फिलहाल इस खास मौके पर आप अपने दोस्तों-रिश्तेदारों और प्रियजनों को सोशल मीडिया के जरिए खास मैसेज भेजकर ईद की मुबारकबाद दे सकते हैं.

ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा कि अली लारीजानी के जाने से ईरान की व्यवस्था प्रभावित नहीं होगी और संघर्ष जारी रहेगा. उन्होंने इस युद्ध के लिए अमेरिका को जिम्मेदार ठहराया. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर भी सख्त रुख दिखाते हुए उन्होंने इस जलमार्ग से अमेरिका, इजरायल और उसके सहयोगियों की जहाजें नहीं गुजरने देने की बात कही.

ईरान में कल लारीजानी की हमले में मौत के बाद इस वक्त महायुद्ध महाभीषण मोड़ पर पहुंच चुका है. IDF ने पुष्टि की है कि कुछ ही देर पहले, ईरान से इज़राइल की ओर मिसाइलें दागी गई हैं. इस खतरे को रोकने के लिए डिफेंस सिस्टम सक्रिय हो गया है. होम फ्रंट कमांड ने संबंधित क्षेत्रों में लोगों के मोबाइल फ़ोन पर सीधे तौर पर एक प्रारंभिक निर्देश जारी किया है.

इजरायल के लेबनान पर लगातार हमले जारी है, एक के बाद एक इजरायल लेबनान के कई हिस्सों पर भी,ण बमबारी कर रहीा है. बेरूत में भी इजरायल रिहायशी इलाकों को अपना निशाना बना रहा है. सेंट्रल बेरूत में इरजरायली एयरफोर्स ने एक 22 मंजिला इमारत को टारगेट किया, जिसके बाद बिल्डिंग पूरी तरह सेढह गई. इस हमले में अबतक 6 लोगों की मौत हो चुकी है.








