
नेपाल में माउंट एवरेस्ट के बेस कैंप में बीमार पड़ने के बाद भारतीय महिला पर्वतारोही की मौत
AajTak
नेपाल में माउंट एवरेस्ट के बेस कैंप में बीमार पड़ने के बाद 59 वर्षीय एक भारतीय महिला पर्वतारोही की गुरुवार को मौत हो गई. उन्हें रोजाना के अभ्यास में भी दिक्कत हो रही थी, जिसके बाद उनसे दल छोड़ने के लिए कहा गया था, लेकिन उन्होंने ऐसा करने से मना कर दिया था.
नेपाल में माउंट एवरेस्ट के बेस कैंप में बीमार पड़ने के बाद 59 वर्षीय एक भारतीय महिला पर्वतारोही की गुरुवार को मौत हो गई. वह दुनिया की सबसे ऊंची चोटी को फतह करने वाली एशिया की पेसमेकर वाली पहली महिला बनने का विश्व रिकॉर्ड कायम करना चाहती थीं.
नेपाल के पर्यटन विभाग के निदेशक युवराज खातिवादा ने बताया कि माउंट एवरेस्ट बेस कैंप में अनुकूलन अभ्यास के दौरान मुश्किलें होने पर सुजान्ने लियोपोल्डिना जीसस (59) को सोललुखुंबू जिले के लुकला इलाके के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां गुरुवार को उनकी मौत हो गई.
खातिवादा ने बताया कि बेस कैंप में अनुकूलन अभ्यास के दौरान सामान्य रफ्तार नहीं बनाए रख पाने और चढ़ने में परेशानी होने पर सुजाने को माउंट एवरेस्ट फतह करने की कोशिश छोड़ देने को कहा गया था. सुजाने को पेसमेकर लगा था.
निदेशक के मुताबिक, सुजाने ने यह सलाह मानने से इनकार कर दिया और कहा कि वह 8,848.86 मीटर ऊंची चोट पर चढ़ेगी ही क्योंकि वह इस चोटी पर चढ़ने की अनुमति पाने के लिए पहले ही शुल्क दे चुकी हैं.
पर्वतारोहण आयोजक ग्लेशियर हिमालयन के अध्यक्ष डेंडी शेरपा ने कहा कि सुजाने को 5800 मीटर तक चढ़ाई करनी थी किंतु उन्हें बुधवार को जबरन हेलीकॉप्टर से लुकला शहर ले जाया गया और अस्पताल में भर्ती कराया गया.
चढ़ाई के लिए अड़ी रही थीं सुजाने

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











