
नेपाल में फिर कांपी धरती, पश्चिमी इलाके में महसूस किए गए भूकंप के झटके, 4.1 मैग्नीट्यूड थी तीव्रता
AajTak
नेपाल में फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. इस बार पश्चिमी नेपाल के बाजुरा जिले के खाडा में लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किए हैं. इस भूकंप से किसी तरह के जान-माल का नुकसान होने की बात अब तक सामने नहीं आई है. इलाका राजधानी काठमांडू से 750 किलोमीटर दूर है.
नेपाल में भूकंप आने का सिलसिला थमता नहीं दिख रहा है. मंगलवार देर रात आए 6.3 मैग्नीट्यूड के भूकंप के बाद अब गुरुवार सुबह फिर नेपाल में भूकंप के झटके महसूस किए गए. भूकंप गुरुवार सुबह 5.13 बजे आया.
नेपाल के राष्ट्रीय भूकंप निगरानी और अनुसंधान केंद्र के मुताबिक भूकंप का केंद्र पश्चिमी नेपाल के बाजुरा जिले के खाडा में है. यह इलाका राजधानी काठमांडू से 750 किलोमीटर दूर है. हालांकि, इस भूकंप से किसी तरह के जान-माल का नुकसान होने की बात अब तक सामने नहीं आई है.
आज के दिन ही पूर्वोत्तर भारत में भूकंप के झटके महसूस किए गए. इस भूकंप का केंद्र अरुणाचल प्रदेश के वेस्ट सियांग में था. नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक, अरुणाचल में आए इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.7 मापी गई.
नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक, भूकंप का केंद्र पूर्वोत्तर राज्य अरुणाचल प्रदेश का वेस्ट सियांग जिला था. सुबह 10 बजकर 31 मिनट पर इसके झटके महसूस किए गए थे. भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.7 मापी गई. इस भूकंप का केंद्र 10 किलोमीटर की गहराई में था.
बता दें कि इससे पहले मंगलवार देर रात 1.57 बजे नेपाल सीमा से सटे उत्तराखंड के पिथौरागढ़ के पास 6.3 तीव्रता का भूकंप आया था. इसका केंद्र उत्तराखंड के पिथौरागढ़ से 90 किलोमीटर दूर पूर्व-दक्षिण-पूर्व की तरफ नेपाल में था. भूकंप के बाद देर रात पूरे उत्तर भारत में जोरदार झटके महसूस किए गए थे.
नेपाल के दोती जिले में 6 की मौत

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.









