
नेपाल दौरे के दौरान विदेश मंत्री जयशंकर क्यों हुए नाराज, चीन से इसका क्या है कनेक्शन?
AajTak
भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने इस बात पर नाराजगी व्यक्त की है कि नेपाल ने चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के नेताओं को भी उनकी यात्रा के दौरान ही बुलाया है. जबकि भारतीय विदेश मंत्रालय ने नेपाल सरकार से यह अनुरोध भी किया था कि उनकी यात्राओं को ओवरलैप करने से बचा जाए.
गुरुवार को दो दिवसीय नेपाल दौरे पर पहुंचे विदेश मंत्री एस जयशंकर ने इसी दौरान चीनी अधिकारियों के नेपाल दौरे पर नाराजगी जताई है. नेपाली न्यूज वेबसाइट myRepublica के मुताबिक, नेपाल के राष्ट्रपति राम चंद्र पौडेल और प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल के साथ बैठक के दौरान जयशंकर उस समय नाराज हो गए जब उन्हें पता चला कि चीन की कम्यूनिस्ट पार्टी यून्नान प्रांतीय समिति की स्थायी समिति के उप सचिव शी युगांग नेपाल दौर पर पहुंचे हैं.
रिपोर्ट के मुताबिक, चीनी अधिकारी शी युगांग छह सदस्यीय टीम के साथ नेपाल पहुंचे हैं. शी युगांग एयरपोर्ट से सीधे मैरियट होटल पहुंचे, जहां उनके और उनके साथ आई टीम के लिए रहने की व्यवस्था की गई थी.
युगांग के नेतृत्व वाली छह सदस्यीय टीम में चांग शिकिन, वांग वेई, डुआन शोरेन, चेक शुयुन और ली शिहाई शामिल हैं. सूत्रों के मुताबिक, शी युगांग और उनकी टीम इस दौरान प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल, उपराष्ट्रपति राम सहाय प्रसाद यादव और पर्यटन मंत्री सूडान किरांती के साथ भी मुलाकात करेंगे.
एस जयशंकर ने जताई नाराजगी
नेपाली विदेश मंत्रालय के एक सूत्र ने बताया है कि भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने इस बात पर नाराजगी व्यक्त की है कि नेपाल ने चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के नेताओं को उनकी यात्रा के दौरान ही बुलाया है.
रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि नेपाल के अधिकारियों को पहले से ही यह पता था कि भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर की नेपाल यात्रा के दौरान ही चीन के अधिकारी अने वाले हैं. सूत्रों के मुताबिक, भारतीय विदेश मंत्रालय ने नेपाल सरकार से यह अनुरोध भी किया था कि उनकी यात्राओं को ओवरलैप करने से बचा जाए. चूंकि, चीन के अधिकारियों की यात्रा भी पहले से निर्धारित थी. इसलिए नेपाल सरकार की ओर से इसे स्थगित करने का कोई प्रयास नहीं किया गया.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.








