
नेपाल गए विदेशी ब्लॉगर ने कैमरे में ऐसा क्या रिकॉर्ड किया कि वायरल हो गया, आपने देखा वीडियो?
AajTak
नेपाल का जेन-जी आंदोलन अब वैश्विक सुर्खियों में है. एक विदेशी ट्रैवल ब्लॉगर हैरी ने अपने कैमरे में यहां के उग्र विरोध प्रदर्शनों को कैद किया. आगजनी, धुएं से भरी सड़कों और भ्रष्टाचार के खिलाफ नारे लगाते युवाओं के बीच हैरी का व्लॉग किसी डॉक्यूमेंट्री से कम नहीं लगता.
Nepal Protest Blog: नेपाल में जब सड़कों पर जेन जी सरकार के खिलाफ प्रोटेस्ट कर थे तब ही हैरी बाइक पर नेपाल पहुंचे. हैरी अपनी बाइक से थाईलैंड से यूके की यात्रा के दौरान नेपाल घूमने गए थे. इस दौरान नेपाल में अचानक जेन जी आंदोलन शुरू हुआ और हैरी ने अपने कैमरे में सब रिकॉर्ड कर लिया.
हैरा का सोशल मीडिया अकाउंट wehatethecold है. वे इसपर ब्लॉग बनाकर शेयर करते हैं. नेपाल में उन्होंने जो कुछ भी रिकॉर्ड किया सब यू-ट्यूब पर पोस्ट कर दिया और देखते देखते उनका यह ब्लॉग वायरल हो गया. हैरी का ब्लॉग नेपाल प्रोटेस्ट पर किसी डॉक्यूमेंट्री से कम नहीं लग रहा है. वीडियो शेयर करते हुए उन्होने लिखा, 'नेपाल में आग लगी है पूरी इमारत जल गई है.'
हैरी ने धुएं के गुबार उठते देखे, प्रदर्शनकारियों को आग की लपटों में घिरे एक ट्रक के ऊपर नाचते हुए देखा और वहां से निकलने का रास्ता ढूंढने की कोशिश की. उन्होंने आगे लिखा, 'मैं यहां से निकल जाऊंगा. मेरे दाहिनी ओर क्या हो रहा है, उन सभी वाहनों से धुआं.' हैरी सड़कों पर दौड़ते हुए सब रिकॉर्ड किया. वीडियो में लोग गाड़ियां तोड़ रहे हैं, ढोल बजा रहे हैं और भागते दौड़ते आग लगाते नजर आ रहे हैं.
नेपाली ने ब्लॉगर से कहा- आपकी सुरक्षा हमारी चिंता
यूट्यूब पर शेयर किए गए पूरे व्लॉग में हैरी ने बताया कि वह अपनी बाइक चला रहे थे तब ही उन्होंने भीड़ को भागते देखा. एक स्थानीय व्यक्ति से पूछने पर कि क्या हो रहा है तब उनको बताया गया कि लोग विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. शख्स ने उनसे कहा, 'हम भाग रहे हैं. आप सुरक्षित रहें. आपकी सुरक्षा हमारी चिंता है.' इस बीच, व्लॉगर ने अपनी बाइक खड़ी की और वे इस जगह चले गए जहां लोग नारे लगा रहे थे.
यह लड़ाई भ्रष्टाचार के खिलाफ है

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.

Aaj 25 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 25 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, सप्तमी तिथि दोपहर 13.50 बजे तक फिर अष्टमी तिथि, मृगशिरा नक्षत्र शाम 17.33 बजे तक फिर आर्द्रा नक्षत्र, चंद्रमा- मिथुन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.19 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.27 बजे से दोपहर 13.59 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











