
नेपाल, कुवैत और फिलिस्तीन के नेताओं से PM मोदी की द्विपक्षीय वार्ता, टेक लीडर्स के साथ राउंडटेबल में भी लिया हिस्सा
AajTak
विदेश मंत्रालय ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने न्यूयॉर्क में मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एमआईटी) स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग द्वारा आयोजित एक गोलमेज सम्मेलन में अमेरिका की प्रमुख कंपनियों के सीईओ और टेक लीडर्स से मुलाकात और बातचीत की. पीएम मोदी ने भारत की विकास संभावनाओं पर जोर दिया और विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग और इनोवेशन को बढ़ावा देने की पहल पर चर्चा की.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi), अमेरिका की यात्रा पर हैं. अपने तीन दिवसीय दौरे के दूसरे दिन उन्होंने न्यूयॉर्क में भारतीय समुदाय के लोगों को संबोधित किया. प्रधानमंत्री ने कई देशों के प्रमुखों के साथ द्विपक्षीय बैठक भी की. उन्होंने फिलिस्तीन के राष्ट्रपति महमूद अब्बास और कुवैत के क्राउन प्रिंस शेख सबा खालिद अल-हमद अल-मुबारक अल-सबा से मुलाकात की. इसके साथ ही, पीएम मोदी ने कई प्रमुख टेक कंपनियों के सीईओ के साथ एक गोलमेज सम्मेलन में हिस्सा लिया.
फिलिस्तीन के राष्ट्रपति से पीएम मोदी की मुलाकात
विदेश मंत्रालय ने बताया कि दोनों नेताओं ने भारत-कुवैत द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा की और दोनों देशों के ऐतिहासिक संबंधों और लोगों के बीच मजबूत संपर्क को और मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की. न्यूयॉर्क के लोटे न्यूयॉर्क पैलेस होटल में प्रधानमंत्री ने फिलिस्तीनी राष्ट्रपति महमूद अब्बास के साथ भी द्विपक्षीय बैठक की.
सरकारी बयान के मुताबिक, प्रधानमंत्री ने गाजा में जारी मानवीय संकट और क्षेत्र में बिगड़ती सुरक्षा स्थिति पर गहरी चिंता व्यक्त की और फिलिस्तीन के लोगों को निरंतर मानवीय सहायता सहित भारत के अटूट समर्थन की पुष्टि की. प्रधानमंत्री ने इजरायल-फिलिस्तीन मुद्दे पर भारत की टाइम-टेस्टेड सैद्धांतिक स्थिति को दोहराया और युद्ध विराम, बंधकों की रिहाई और बातचीत और कूटनीति के रास्ते पर लौटने का आह्वान किया. उन्होंने जोर देकर कहा कि केवल दो राष्ट्र समाधान ही क्षेत्र में स्थायी शांति और स्थिरता प्रदान कर सकता है. यह याद करते हुए कि भारत फिलिस्तीन को मान्यता देने वाले पहले देशों में से एक था, पीएम मोदी ने संयुक्त राष्ट्र में फिलिस्तीन की सदस्यता के लिए भारत के निरंतर समर्थन को व्यक्त किया.
कुवैत के क्राउन प्रिंस और फिलिस्तीनी राष्ट्रपति से की मुलाकात
इसके अलावा पीएम मोदी ने न्यूयॉर्क में होलटेक इंटरनेशनल के डॉ. कृष्णा सिंह से भी मुलाकात की. उन्होंने भारत में मैन्युफैक्चरिंग का विस्तार करने की होल्टेक की योजना और परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने की क्षमता पर चर्चा की. इसके अलावा प्रधानमंत्री मोदी ने कुवैत के क्राउन प्रिंस शेख सबा खालिद अल-हमद अल-मुबारक अल-सबा से भी मुलाकात की.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.








