
नेतन्याहू ने अपने पूर्व विपक्षी नेता को सरकार में शामिल किया, सत्ता को मजबूत करने के लिए उठाया कदम
AajTak
इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने रविवार शाम को घोषणा की कि वे अपने पूर्व प्रतिद्वंद्वी गिदोन सा’र को बिना किसी विभाग के मंत्री के रूप में सरकार में शामिल कर रहे हैं. विश्लेषकों का कहना है कि यह कदम उनके घरेलू सत्ता को मजबूत करने के लिए उठाया गया है.
इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने रविवार शाम को घोषणा की कि वे अपने पूर्व प्रतिद्वंद्वी गिदोन सा’र को बिना किसी विभाग के मंत्री के रूप में सरकार में शामिल कर रहे हैं. विश्लेषकों का कहना है कि यह कदम उनके घरेलू सत्ता को मजबूत करने के लिए उठाया गया है. नेतन्याहू ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि देश के लिए युद्ध जीतने के वास्ते एकता बहुत जरूरी है. लेबनान में हिजबुल्लाह के साथ इजरायल के बढ़ते युद्ध से पहले, नेतन्याहू ने रक्षा मंत्री योआव गैलेंट को हटाने और सा’र को इस पद पर नियुक्त करने की इच्छा जाहिर की थी. सा’र को राष्ट्रीय सुरक्षा का बहुत कम अनुभव है. और इस मुद्दे को राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े लोगों ने उठाया है.
'अगर कोई तुम्हें मारने के लिए उठता है, तो पहले उसे मार डालो' इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने शनिवार को कहा कि लेबनान के बेरूत में इजरायली हवाई हमलों में हिज्बुल्लाह चीफ हसन नसरल्लाह की मौत के बाद इजरायल ने अपना हिसाब चुकता कर लिया है.
द टाइम्स ऑफ इजरायल की रिपोर्ट के मुताबिक इजरायल द्वारा नसरल्लाह की हत्या के बाद अपने पहले सार्वजनिक बयान में नेतन्याहू ने कहा कि इजरायल ने अनगिनत इजरायलियों और कई अमेरिकी और फ्रांसीसी नागरिकों की हत्याओं के लिए जिम्मेदार एक 'मास मर्डरर' (सामूहिक हत्यारे) से अपना हिसाब चुकता कर लिया है.
न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र की अपनी यात्रा से लौटने के बाद नेतन्याहू ने कहा कि हसन नसरल्लाह की हत्या एक "ऐतिहासिक मोड़" था. उन्होंने कहा कि नसरल्लाह की मौत इजरायल के टारगेट्स को हासिल करने के लिए एक जरूरी शर्त थी.
बीबीसी न्यूज़ की रिपोर्ट के अनुसार इजरायली प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्होंने हसन नसरल्लाह को निशाना बनाकर हमले करने के निर्देश दिए थे, क्योंकि हाल के दिनों में इजरायली रक्षा बलों (IDF) द्वारा हिज्बुल्लाह पर किए जा रहे हमले पर्याप्त नहीं थे. नेतन्याहू ने आगे कहा कि नसरल्लाह ईरान की बुराई की धुरी का केंद्रीय इंजन था. उन्होंने कहा कि इजरायल अपने दुश्मनों पर हमला जारी रखने के लिए दृढ़ संकल्पित है.

इजरायल की Haifa Refinery पर हुए ईरानी हमले में अहम बाहरी इंफ्रास्ट्रक्चर को नुकसान पहुंचा है. हमला रिफाइनरी से जुड़े एक थर्ड-पार्टी इंफ्रास्ट्रक्चर पर हुआ, जो ऑपरेशन के लिए जरूरी था. कंपनी के मुताबिक, कुछ दिनों में फिर से पूरी तरह संचालन शुरू होने की उम्मीद है. ज्यादातर प्रोडक्शन यूनिट्स फिलहाल चालू हैं. देखें वीडियो.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भले ही मीडिया के सामने सेना भेजने की बात से इनकार किया हो, लेकिन 2,200 मरीन सैनिकों के साथ यूएसएस त्रिपोली युद्धपोत का मिडिल ईस्ट की ओर बढ़ना कुछ और ही इशारा कर रहा है. ट्रंप का मुख्य मकसद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के तेल मार्ग को ईरान के कब्जे से छुड़ाना और वहां दबे यूरेनियम भंडार को सुरक्षित करना है. अगर ये सेना तैनात होती है, तो यह पिछले दो दशकों में अमेरिका का सबसे बड़ा सैन्य कदम होगा.

महायुद्ध तीसरे हफ्ते में पहुंच गया है...लेकिन बम-बारूद-गोले थम ही नहीं रहे ..। कहां तो युद्ध ईरान को न्यूक्लियर पावर बनने से रोकने के लिए शुरू हुआ...और कहां ये जंग तेल युद्ध बनकर दुनिया को धधका रहा है...। समझ नहीं आ रहा कि ये जंग किसे धुरंधर बना रहा...एक तरफ तबाही है...तो दूसरी तरफ तेल-गैस-हीलियम संकट...जो हर घर...हर परिवार पर असर डाल रहा है..

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध में अब तेल-गैस के ठिकानों पर हमले से तनाव बढ़ गया है. पूरे दुनिया पर ऊर्जा का संकट बढ़ता जा रहा है. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने से तेल के बाजार में पहले ही उथल-पुथल मची है. अब दोनों ओर से ताजा हमलों से पूरी दुनिया महंगाई के बड़े संकट की ओर बढ़ती जा रही है. देखें लंच ब्रेक.

चाहे हालात शांति के हों या युद्ध जैसे तनावपूर्ण, जिंदगी कभी नहीं रुकती, इसकी मिसाल लेबनान में देखने को मिली. मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध के बीच यहां दुनिया के अलग-अलग देशों से आए हजारों लोग, जो काम के सिलसिले में लेबनान में रह रहे हैं, उन्होंने इजरायली हमलों और तमाम चुनौतियों के बावजूद ईद-उल-फितर का त्योहार पूरे उत्साह के साथ मनाया. संघर्ष और अनिश्चितता के बीच भी लोगों ने एक-दूसरे के साथ खुशियां साझा कीं.

होर्मुज को लेकर तनातनी जारी है. इस बीच छह देशों ने एक बयान जारी किया है ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान और नीदरलैंड्स ने कहा है कि वे हॉर्मुज़ में सुरक्षित मार्ग सुनिश्चित करने के लिए अपना योगदान देने के लिए तैयार हैं. हालांकि, इटली, जर्मनी और फ्रांस ने बाद में स्पष्ट किया कि वे तत्काल किसी सैन्य सहायता की बात नहीं कर रहे हैं. इन देशों ने क्या शर्त रखी है. जानें.







