
नेतन्याहू के फोन पर लाल टेप वाली तस्वीर वायरल, क्या है इसके पीछे की वजह?
AajTak
इज़राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की एक तस्वीर सामने आई है, जिसमें उनके फोन पर टेप लगा हुआ दिख रहा है. इसे देखकर लोगों की दिलचस्पी बढ़ गई और वे पूछने लगे कि आखिर ऐसा क्यों किया गया.
इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें वे एक गहरे रंग की गाड़ी के पास खड़े होकर मोबाइल पर बात करते दिखाई देते हैं. लेकिन इस तस्वीर में लोगों का ध्यान उनके फोन पर लगे टेप ने खींचा, जो उसके रियर कैमरों को ढकता हुआ दिख रहा है. सोशल मीडिया यूजर्स ने तुरंत सवाल उठाए कि आखिर दुनिया के सबसे सुरक्षित माने जाने वाले देशों में से एक के प्रधानमंत्री को अपने कैमरे को ढकने की जरूरत क्यों पड़ रही है.
इंफ्लुएंसर मारियो नॉफल ने X पर लिखा-नेतन्याहू अपने फोन के कैमरे पर टेप क्यों लगाते हैं? उन्हें किससे डर है? और अगर इजराइल के प्रधानमंत्री को ऐसा करना पड़ रहा है, तो आम लोगों के लिए इसका क्या मतलब है? इस सवाल के बाद ऑनलाइन बहस और बढ़ गई. कई लोगों ने यह जानने की कोशिश की कि नेतन्याहू किस फोन का इस्तेमाल कर रहे हैं और कैमरा कवर करना किस तरह की सुरक्षा प्रक्रिया का हिस्सा है.
इजराइली अधिकारियों की सुरक्षा प्रोटोकॉल या कुछ और?
प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से इस तस्वीर पर कोई बयान नहीं आया है. हालांकि कुछ लोगों ने दावा किया कि यह टेप इजराइल में संवेदनशील सरकारी जगहों पर अपनाई जाने वाली सामान्य सुरक्षा प्रक्रिया हो सकती है, जहां कैमरों को गलती से भी सक्रिय होने से रोका जाता है. X के ही इनबिल्ट AI Grok ने भी इसे 'स्टैंडर्ड इजराइली सिक्योरिटी प्रोटोकॉल' बताया.
वहीं कुछ यूजर्स ने चिंता जताई कि अगर इतने उच्च सुरक्षा घेरे में रहने वाला एक प्रधानमंत्री भी कैमरा ढकने की जरूरत महसूस करता है, तो आम लोग कैसे सुरक्षित रह सकते हैं. एक यूजर ने लिखा कि अगर उन्हें डर है कि कोई उन पर नजर रख सकता है, तो हमें जरूर चिंतित होना चाहिए. हमारे फोन उतने सुरक्षित नहीं हैं.
फोन में टेप लगाने की जरूरत क्यों?

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.

Aaj 16 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 16 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि सुबह 09.40 बजे तक फिर त्रयोदशी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, चंद्रमा- मकर में शाम 18.14 बजे तक फिर कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- सुबह 8 बजे से सुबह 09.30 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.









