
नूंह मेवात में शादी पूर्व डांस कार्यक्रम में हंगामा, महिला डांसर से बदसलूकी, युवक को जमकर पीटा, वीडियो वायरल
AajTak
नूंह जिले के पल्ला गांव में शादी पूर्व डांस कार्यक्रम के दौरान महिला डांसर से अभद्रता के आरोप के बाद युवक की लाठियों से पिटाई का वीडियो वायरल हुआ है. कार्यक्रम में पुलिस मौजूद थी, फिर भी घटना हुई. पुलिस ने अब तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है और आरोपी की पहचान स्पष्ट नहीं है.
हरियाणा के नूंह जिले में शादी से पहले आयोजित डांस कार्यक्रम के दौरान एक बार फिर विवाद सामने आया है. पल्ला गांव में सोमवार देर रात हुए कार्यक्रम में महिला डांसर से अभद्रता के आरोप के बाद एक युवक की दबंग युवकों ने लाठियों से पिटाई कर दी. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे पूरे इलाके में चर्चा का माहौल बन गया है.
जानकारी के अनुसार पल्ला गांव में आयोजित इस कार्यक्रम में मेवात की प्रसिद्ध महिला डांसर के साथ साथ बॉलीवुड सिंगर सलमान अली भी परफॉर्म करने पहुंचे थे. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे. इसी दौरान कथित तौर पर एक युवक ने स्टेज पर चढ़कर महिला डांसर के साथ अभद्रता करने की कोशिश की.
महिला डांसर के साथ अभद्रता
मौके पर मौजूद कुछ दबंग युवकों ने तुरंत उस युवक को पकड़ लिया. आरोप है कि पुलिस की मौजूदगी में ही युवक की लाठियों से जमकर पिटाई की गई. वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि युवक पर लाठियां बरसाई जा रही हैं. वहीं महिला डांसर की सुरक्षा को देखते हुए उसके साथी उसे स्टेज से हटाकर दीवार फांदते हुए गाड़ी तक ले गए और वहां से सुरक्षित निकाल लिया.
कार्यक्रम स्थल पर पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था भी तैनात थी, इसके बावजूद यह घटना हो गई. इससे पहले 16 नवंबर को Taoru उपमंडल के पचगांव गांव में भी शादी पूर्व डांस कार्यक्रम के दौरान महिला डांसर के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया था. उस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था और राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा का विषय बना था, हालांकि उस मामले में कोई मुकदमा दर्ज नहीं हुआ था.
भीड़ ने युवक को जमकर पीटा

नेपाल के खोटांग में एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है. एक को मामूली चोट आई है, जबकि बाकी सभी सुरक्षित हैं. यह हेलीकॉप्टर सुबह 11 बजे काठमांडू से पांच यात्रियों को लेकर उड़ा था और लैंडिंग के दौरान केपिलासगढी गांवपालिका-2, खार्ताम्छा के बालाबेसी क्षेत्र में 11 बजकर 51 मिनट पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए एक ही परिवार के लोग सवार थे.

Eid Ul Fitr 2026: ईद-उल-फितर मुस्लिम समुदाय का सबसे खास त्योहार है, जो रमज़ान के महीने के रोज़े रखने के बाद मनाया जाता है. ईद की तारीख शव्वाल महीने का चांद दिखाई देने पर तय होती है. फिलहाल इस खास मौके पर आप अपने दोस्तों-रिश्तेदारों और प्रियजनों को सोशल मीडिया के जरिए खास मैसेज भेजकर ईद की मुबारकबाद दे सकते हैं.

ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा कि अली लारीजानी के जाने से ईरान की व्यवस्था प्रभावित नहीं होगी और संघर्ष जारी रहेगा. उन्होंने इस युद्ध के लिए अमेरिका को जिम्मेदार ठहराया. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर भी सख्त रुख दिखाते हुए उन्होंने इस जलमार्ग से अमेरिका, इजरायल और उसके सहयोगियों की जहाजें नहीं गुजरने देने की बात कही.

ईरान में कल लारीजानी की हमले में मौत के बाद इस वक्त महायुद्ध महाभीषण मोड़ पर पहुंच चुका है. IDF ने पुष्टि की है कि कुछ ही देर पहले, ईरान से इज़राइल की ओर मिसाइलें दागी गई हैं. इस खतरे को रोकने के लिए डिफेंस सिस्टम सक्रिय हो गया है. होम फ्रंट कमांड ने संबंधित क्षेत्रों में लोगों के मोबाइल फ़ोन पर सीधे तौर पर एक प्रारंभिक निर्देश जारी किया है.

इजरायल के लेबनान पर लगातार हमले जारी है, एक के बाद एक इजरायल लेबनान के कई हिस्सों पर भी,ण बमबारी कर रहीा है. बेरूत में भी इजरायल रिहायशी इलाकों को अपना निशाना बना रहा है. सेंट्रल बेरूत में इरजरायली एयरफोर्स ने एक 22 मंजिला इमारत को टारगेट किया, जिसके बाद बिल्डिंग पूरी तरह सेढह गई. इस हमले में अबतक 6 लोगों की मौत हो चुकी है.








