
नीरज बवाना और विकास लगरपुरिया का करीबी गुरुप्रीत गिरफ्तार, 117 साल पुरानी विदेशी COLT पिस्टल भी बरामद
AajTak
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने गुरप्रीत सैनी को गिरफ्तार कर लिया है. गुरुप्रीत गैंगस्टर विकास लगरपुरिया और नीरज बवाना का करीबी है. गुरप्रीत और विकास लगरपुरिया के गिरोह ने गुरुग्राम की एक पॉश सोसायटी के फ्लैट से 30 करोड़ की चोरी भी की थी. अब क्राइम ब्रांच ने गुरुप्रीत को 117 साल पुरानी COLT पिस्टल और कारतूस के साथ पकड़ा है.
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने गैंगस्टर विकास लगरपुरिया और नीरज बवाना के करीबी गुरप्रीत सैनी को 117 साल पुरानी COLT पिस्टल और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है. आरोपी गुरुग्राम में 30 करोन रुपये के चोरी के मामले में वांटेड चल रहा था.
क्राइम ब्रांच के मुताबिक गुरप्रीत और गैंगस्टर विकास लगरपुरिया के गिरोह ने गुरुग्राम की एक पॉश सोसायटी के फ्लैट से 30 करोड़ की चोरी की थी. चोरी की वारदात को अंजाम देने के बाद विकास लगरपुरिया ने चोरी के पैसे गुरप्रीत सैनी को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के एएसआई विकास के माध्यम से भेजे थे.
गुरप्रीत पहले तिलक नगर इलाके में रहता था और हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट जैसे अपराधों में शामिल था. साथ ही वह दिल्ली के पश्चिमी जिले का घोषित अपराधी है. गुरुप्रीत बाद में पीतमपुरा में शिफ्ट हो गया. हाल ही में उसका अपने मामा से विवाद हो गया और उसके बाद 12 लाख रुपये न देने पर उसे और उसके बेटे को जान से मारने की धमकी दी.
पुलिस के मुताबिक गुरुप्रीत को पीतमपुरा से तब पकड़ा गया जब वो फॉर्च्यूनर कार से आया था. उसके कब्जे से एक 117 साल पुरानी मेक COLT की पिस्टल के साथ 4 कारतूस बरामद हुए. ये पिस्टल कंपनी ने 1905 में बनाई थी, यह प्रथम विश्व युद्ध के दौरान सबसे लोकप्रिय सैन्य हैंड गन थी और उसके बाद इसे बैरेटा बदलाव कर बनाया गया. इस पिस्टल के राउंड भी बहुत कम मिलते हैं.
आरोपी गुरप्रीत से लगातार पूछताछ की गई, उसने खुलासा किया कि वह विकास लगरपुरिया का करीबी सहयोगी है, विकास लगरपुरिया की आपराधिक गतिविधियों के शुरुआती दिनों में गुरप्रीत उसे फाइनेंस करता था और उसे कई बार परेशान करता था. इससे पहले गुरप्रीत नीरज बवानिया गिरोह से जुड़ा था. उसे नीरज बवानिया गैंग के खिलाफ शुरू किए अभियान में गिरफ्तार किया गया था.
गुरुग्राम में चोरी के मामले में जब गुरुप्रीत का नाम सामने आया तो वह फरार हो गया और लगातार ठिकाने बदल रहा था. उसे पैसे की सख्त जरूरत थी, इसलिए उसने अपने मामा से पैसे मांगे. जब उसने पैसे देने से इनकार कर दिया, तो उसने उसे धमकी देना शुरू कर दिया और उससे पैसे वसूले.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











