
'नीयत-काबिलियत पर सवाल उठाने वालों को जवाब', विनेश फोगाट की जीत पर बोले राहुल गांधी
AajTak
विनेश फोगाट ने 50 KG फ्रीस्टाइल इवेंट में क्यूबा की पहलवान युसनेइलिस गुजमैन (Yusneylys Guzman) को 5-0 से करारी शिकस्त देकर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है. इसी के साथ उन्होंने भारत के नाम सिल्वर मेडल भी पक्का कर दिया है. उनके जोरदार प्रदर्शन को लेकर देशभर से उन्हें बधाई मिल रही हैं. इस क्रम में राजनेताओं ने विनेश को बधाई दी.
Vinesh Phogat in Paris Olympics 2024: भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट ने पेरिस ओलंपिक 2024 में इतिहास रच दिया है. उन्होंने 50 KG फ्रीस्टाइल इवेंट में क्यूबा की पहलवान युसनेइलिस गुजमैन (Yusneylys Guzman) को 5-0 से करारी शिकस्त देकर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है. इसी के साथ उन्होंने भारत के नाम सिल्वर मेडल भी पक्का कर दिया है. उनके जोरदार प्रदर्शन को लेकर देशभर से उन्हें बधाई मिल रही हैं. इस क्रम में राजनेताओं ने विनेश को बधाई दी.
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक्स पर लिखा, "एक ही दिन में दुनिया की तीन धुरंधर पहलवानों को हराने के बाद आज विनेश के साथ-साथ पूरा देश भावुक है. जिन्होंने भी विनेश और उसके साथियों के संघर्ष को झुठलाया, उनकी नीयत और काबिलियत तक पर प्रश्नचिन्ह खड़े किए, उन सभी को जवाब मिल चुका है. आज भारत की बहादुर बेटी के सामने सत्ता का वो पूरा तंत्र धराशाई पड़ा था जिसने उसे खून के आंसू रुलाए थे. चैम्पियंस की यही पहचान है, वो अपना जवाब मैदान से देते हैं. बहुत शुभकामनाएं विनेश. पेरिस में आपकी सफलता की गूंज, दिल्ली तक साफ सुनाई दे रही है."

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











