
नीदरलैंड से 24 घंटे में आए ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, मुंबई से इंदौर पहुंचने में लगे 48 घंटे, देनी पड़ी रिश्वत
AajTak
ऑक्सीजन कंसंट्रेटर 24 घंटे में नीदरलैंड से भारत पहुंच गए लेकिन इन्हें मुंबई से इंदौर लाने में 48 घंटे का समय लग गया. ऑक्सीजन कंसंट्रेटर लाने के लिए तीन लाख रुपये का टैक्स भी भरना पड़ा और एक हजार रुपये रिश्वत भी देनी पड़ी.
कोरोना वायरस की महामारी के कारण देश में त्राहिमाम मचा है. ऑक्सीजन की कमी के कारण कई कोरोना संक्रमितों ने दम तोड़ दिया. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए चार्टर्ड अकाउंटेंट्स एसोसिएशन ने विदेशों में रह रहे इंदौर के नागरिकों की सहायता से नीदरलैंड से 45 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर खरीदे. 30 लाख में खरीदे गए 45 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर 24 घंटे में नीदरलैंड से भारत पहुंच गए लेकिन इन्हें मुंबई से इंदौर लाने में 48 घंटे का समय लग गया. कोरोना वायरस से सर्वाधिक प्रभावित मध्य प्रदेश के इंदौर तक ऑक्सीजन कंसंट्रेटर लाने के लिए तीन लाख रुपये का टैक्स भी भरना पड़ा और एक हजार रुपये रिश्वत भी देनी पड़ी. मध्य प्रदेश के इंदौर में कोरोना काल में एक राहत आफत में बदल गई है. दरअसल, इंदौर में कोरोना संक्रमण की गंभीरता को देखते हुए विदेश में रह रहे इंदौर के लोगों के सहयोग से चार्टर्ड अकाउंटेंट्स एसोसिएशन ने नीदरलैंड से ऑक्सीजन कंसंट्रेटर मंगवाए.
MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











