
नीतीश सरकार के खिलाफ RJD कल जारी करेगी रिपोर्ट कार्ड, लालू यादव हो सकते हैं शामिल
AajTak
नीतीश सरकार की नाकामियों को उजागर करने के लिए कल विपक्ष उनका रिपोर्ट कार्ड पेश केरगा. महागठबंधन की तरफ से नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव इस रिपोर्ट कार्ड को जारी करेंगे.
नीतीश कुमार सरकार के डेढ़ साल पूरे होने के मौके पर 5 जून, रविवार को आरजेडी और सहयोगी लेफ्ट पार्टियां सरकार के कामकाज पर रिपोर्ट कार्ड पेश करेंगी. आरजेडी के नेतृत्व में महागठबंधन नीतीश सरकार के डेढ़ साल पूरे होने के मौके पर कथित रूप से सरकार की विफलता और खराब प्रदर्शन को लेकर रिपोर्ट कार्ड जारी करेगी. महागठबंधन की तरफ से नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव इस रिपोर्ट कार्ड को जारी करेंगे. इसको लेकर शुक्रवार को तेजस्वी ने अपनी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक भी की.
महागठबंधन के सम्मेलन में पेश किया जाएगा रिपोर्ट कार्ड रविवार को पटना के ज्ञान भवन में महागठबंधन के सम्मेलन में सरकार के खिलाफ रिपोर्ट कार्ड पेश किया जाएगा. माना जा रहा है कि तेजस्वी के साथ-साथ इस कार्यक्रम में उनके बड़े भाई तेजप्रताप और आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद भी शिरकत कर सकते हैं.
'नीतीश ने बिहार को रसातल में पहुंचा दिया है' आरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा, “कल संपूर्ण क्रांति दिवस के मौके पर तेजस्वी यादव के नेतृत्व में महागठबंधन बिहार सरकार की नाकामी का रिपोर्ट कार्ड पेश करेगा. सरकार को आईना दिखाया जाएगा और उसकी विफलताओं को उजागर किया जाएगा. इस सरकार ने जिस तरीके से बिहार को रसातल में पहुंचा दिया है और दुर्गति हुई है उसके बारे में बताया जाएगा. अपराध हो या भ्रष्टाचार या फिर महंगाई हर तरफ डबल इंजन वाली सरकार विफल रही है”.
कांग्रेस को नहीं मिला न्यौता हालांकि, महागठबंधन की पूर्व सहयोगी कांग्रेस को इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए न्यौता नहीं दिया गया है. बता दें, पिछले साल कुशेश्वरस्थान और तारापुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के दौरान आरजेडी और कांग्रेस के बीच गठबंधन टूट गया था और दोनों दलों ने एक दूसरे के खिलाफ उम्मीदवार खड़े किए थे. इसके बाद इसी साल बोंचहा में हुए उपचुनाव में भी आरजेडी और कांग्रेस एक दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़ी थी.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.









