
नीतीश ने स्टालिन से मांगी माफी, DMK नेता को दी थी हिंदी सीखने की नसीहत
AajTak
कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक आखिरी वक्त में नीतीश कुमार ने प्रस्ताव रखा था कि राहुल गांधी को इंडिया ब्लॉक का चेयरमैन बनना चाहिए. हालांकि राहुल गांधी ने इसके लिए कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे का नाम प्रस्तावित किया और कहा कि वह वरिष्ठ नेता हैं और इस पद के योग्य हैं.
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को अपनी 'हिंदी सीखो' वाली टिप्पणी के लिए डीएमके सुप्रीमो एमके स्टालिन से माफी मांगनी पड़ी. दरअसल, दिसंबर के महीने में INDIA गठबंधन की बैठक हुई थी, इस दौरान नीतीश कुमार ने हिंदी में भाषण दिया था. तो डीएमके सांसद टीआर बालू को हिंदी समझने में कठिनाई हुई, तो उन्होंने दूसरी तरफ बैठे राजद सांसद मनोज झा से अनुरोध किया कि क्या वह भाषण का अनुवाद कर सकते हैं. जैसे ही मनोज झा ने नीतीश कुमार से अनुमति मांगी, तो जदयू प्रमुख ने गुस्से में कहा था कि हम अपने देश को हिंदुस्तान कहते हैं और हिंदी हमारी राष्ट्रीय भाषा है. हम सभी को भाषा आनी चाहिए और उन्होंने राजद सांसद मनोज झा को अपने भाषण का अनुवाद करने की अनुमति नहीं दी थी.
कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक जब नीतीश कुमार को INDIA गठबंधन का संयोजक नियुक्त करने पर चर्चा चल रही थी, तो टीएमसी, डीएमके और शिवसेना जैसी कई पार्टियों ने इसके खिलाफ अपनी आपत्तियां जताई थीं. उस समय कांग्रेस ने मध्यस्थ की भूमिका निभाई और स्टालिन और उद्धव ठाकरे को नीतीश कुमार से बात करने के लिए राजी किया.
4 जनवरी को की गई इस बातचीत के दौरान नीतीश ने 19 दिसंबर को दिल्ली में INDIA गठबंधन की बैठक के दौरान की गई अपनी हिंदी वाली टिप्पणी पर खेद व्यक्त किया. सूत्रों के मुताबिक स्टालिन ने माफी स्वीकार कर ली है और सभी को आगे बढ़ने के लिए कहा है.
नीतीश कुमार के इंडिया गठबंधन को छोड़कर एनडीए का दामन थामने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा था कि उन्हें कुछ समय से नीतीश के बीजेपी में शामिल होने की जानकारी थी, फिर भी उन्हें रोकने की ईमानदार कोशिश की गई. इसी के चलते 13 जनवरी को इंडिया ब्लॉक के 13 दलों के नेताओं की आखिरी वर्चुअल बैठक के दौरान सीपीएम नेता सीताराम येचुरी ने सबसे पहले इंडिया अलायंस के संयोजक पद के लिए नीतीश कुमार का नाम प्रस्तावित किया, जिसका सभी ने समर्थन किया. हालांकि ममता बनर्जी बैठक में मौजूद नहीं थीं, इसलिए यह निर्णय लिया गया कि औपचारिक घोषणा से पहले उन्हें सूचित किया जाना चाहिए.
कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक आखिरी वक्त में नीतीश कुमार ने प्रस्ताव रखा था कि राहुल गांधी को इंडिया ब्लॉक का चेयरमैन बनना चाहिए. हालांकि राहुल गांधी ने इसके लिए कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे का नाम प्रस्तावित किया और कहा कि वह वरिष्ठ नेता हैं और इस पद के योग्य हैं. नीतीश के बीजेपी के साथ जाने के बाद जल्द ही आरजेडी, कांग्रेस और वामपंथी दल सीट बंटवारे पर नए सिरे से बातचीत शुरू करेंगे.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.







