
'नीतीश जी की अंतिम मुहर लगी, तब फाइनल हुई सीट शेयरिंग...', पंचायत आजतक बिहार के मंच पर बोले JDU नेता संजय झा
AajTak
पंचायत आजतक बिहार के मंच पर जेडीयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने विपक्ष पर हमला बोला और नीतीश कुमार के नेतृत्व में एक बार फिर एनडीए की सरकार बनने का दावा किया है.
बिहार में चुनाव हैं और राजधानी पटना में पंचायत आजतक का मंच सज गया है. गुरुवार को '25 से 30... फिर से नीतीश!' कार्यक्रम में जेडीयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने शिरकत की और चुनाव को लेकर जेडीयू की रणनीति पर चर्चा की. संजय झा ने दावा किया कि बिहार में एक बार फिर नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए की सरकार बनेगी.
उन्होंने कहा, एनडीए के साथ हमारा कॉओर्डिनेशन लंबा रहा है. एक समय नीतीश और सुशील जी की जोड़ी ने बिहार में सत्ता परिवर्तन किया था. हमने एक साथ काम किया है. नीतीश जी को बीजेपी के साथ काम करने में दिक्कत नहीं होती है. उनका बीजेपी में वाजपेयी जी से लेकर अन्य नेताओं के साथ काम करने का अनुभव है और वो याद भी करते हैं.
सीट बंटवारे का फॉर्मूले पर संजय झा का कहना था कि नए अलायंस के साथ समन्वय बनाकर चलना होता है. पहले भी एक साथ चुनाव लड़ा और पुराने आंकड़े देखे. उसके बाद सभी के बीच बातचीत हुई. लेकिन जब फाइनल बातचीत हुई, तब मैं दिल्ली में था. मैंने सीएम नीतीश कुमार से बात की और उनसे चर्चा के बाद ही सीट शेयरिंग फॉर्मूले पर मुहर लगी. जेडीयू डेमोक्रेटिक पार्टी है.
संजय झा ने उन खबरों को सिरे से खारिज किया, जिसमें कहा जा रहा था कि सीएम नीतीश ने सीट शेयरिंग के फॉर्मूले पर नाराजगी जताई है. झा ने कहा कि नीतीश जी से बात करके ही टिकट बंटवारे पर मुहर लगी थी. उससे पहले बिहार में भी एक राउंड की चर्चा हो गई थी.
बिहार चुनाव की विस्तृत कवरेज के लिए यहां क्लिक करें
बिहार विधानसभा की हर सीट का हर पहलू, हर विवरण यहां पढ़ें

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.

पहाड़ों पर जबरदस्त बर्फबारी जारी है. कारण है सक्रीय हुआ एक नया पश्चिमी विक्षोभ. इस तगड़ी मौसमी गतिवधि ने पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम को बदल दिया है. जम्मू, हिमाचल से लेकर उत्तराखंड तक एक तरफ बर्फबारी का दौर जारी है तो इसी कारण मैदानी इलाके जैसे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, यूपी में लगातार बारिश हो रही है. राजस्थान और कर्नाटक में तो जबरदस्त ओलावृष्टि देखने को मिली है.

देश में चल रहे एलपीजी गैस संकट का असर अब मुंबई में भी छोटे कारोबारियों पर साफ दिखने लगा है. गैस सिलेंडर की कमी से जूझ रहे दुकानदार अब वैकल्पिक उपाय अपनाने को मजबूर हैं. मुंबई में कई दुकानदार इलेक्ट्रिक स्टोव और चाय-कॉफी वेंडिंग मशीनों की ओर रुख कर रहे हैं. चाय विक्रेता इंद्रजीत जोशी ने भी सूरत से इलेक्ट्रिक मशीन मंगवाई है, ताकि सिलेंडर की कमी के बावजूद उनका काम बंद न हो और ग्राहक दोबारा लौट सकें.

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कॉलेज पॉलिटिक्स से सियासी सफर का आगाज किया था. मुख्य धारा की राजनीति के डेब्यू चुनाव में हिमंत को हार का सामना करना पड़ा था. दूसरे प्रयास में पहली जीत का स्वाद चखने वाले हिमंत न सिर्फ असम की सत्ता के शीर्ष पर काबिज हुए, बल्कि पूर्वोत्तर पॉलिटिक्स की धुरी बनकर भी उभरे.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दिन हुई हत्या के बाद पैदा हुए तनाव को देखते हुए ईद-उल-फितर से पहले सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. पुलिस ने संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी, फ्लैग मार्च और सोशल मीडिया मॉनिटरिंग तेज कर दी है. हाई कोर्ट ने भी पुलिस को सख्त निर्देश देते हुए कहा है कि हालात किसी भी सूरत में बिगड़ने नहीं चाहिए और शांति बनाए रखना प्राथमिकता होनी चाहिए.








