
नीतीश के लिए 'ओल्ड इज गोल्ड' या इस बार बदलेंगे टीम? कैसी होगी बिहार की नई कैबिनेट
AajTak
बिहार विधानसभा चुनाव के बाद अब बारी सरकार के गठन की है. 20 नवंबर को गांधी मैदान में एनडीए सरकार का शपथ ग्रहण समारोह होगा. सवाल है कि नीतीश कुमार अपनी कैबिनेट में पुराने चेहरों को ही तवज्जो देंगे या फिर नए चेहरों को शामिल करेंगे.
बिहार में नई सरकार के गठन की तैयारी शुरू हो गई है. सोमवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कैबिनेट की बैठक के बाद राजभवन पहुंचे और राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान को विधानसभा भंग करने का पत्र सौंपा. 20 नवंबर को गांधी मैदान में एनडीए सरकार के शपथ ग्रहण का कार्यक्रम रखा गया है.
बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल सोमवार को ही कह चुके हैं कि नीतीश कुमार ही मुख्यमंत्री बनेंगे. ऐसे में साफ है कि बुधवार को एनडीए के विधायक दल की बैठक में नीतीश कुमार के नाम पर मुहर लग सकती है, जिसके बाद दसवीं बार वो सीएम पद की शपथ लेंगे. इसी के साथ मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले चेहरों को लेकर सियासी मंथन जारी है.
बिहार विधानसभा के चुनावी मैदान में उतरे नीतीश कैबिनेट के 29 मंत्रियों में से 28 मंत्री जीत दर्ज करने में सफल रहे हैं. बीजेपी कोटे के 17 और जेडीयू कोटे के 12 मंत्री चुनाव मैदान में थे, जिनमें से जेडीयू के सुमित कुमार को छोड़कर सभी जीते हैं. ऐसे में सवाल उठता है कि नीतीश क्या अपने पुराने सिपहसालारों को मंत्रिमंडल में बरकरार रखेंगे या फिर नए चेहरों को जगह देकर नई टीम बनाएंगे?
मंत्रिमंडल का फॉर्मूला तय हो गया?
बिहार के नए मंत्रिमंडल को लेकर एनडीए में छह विधायक पर एक मंत्री बनाने के फॉर्मूले पर कयास लगाए जा रहे हैं. इस लिहाज़ से जेडीयू के 15 से 16 मंत्री बनाए जा सकते हैं तो बीजेपी के 16 मंत्री बन सकते हैं. इसके अलावा चिराग पासवान की पार्टी को दो से तीन मंत्री पद मिल सकते हैं तो जीतनराम मांझी और उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी को एक-एक मंत्री पद मिलने की संभावना है.
यह भी पढ़ें: बिहार में नई सरकार बनने को लेकर दिल्ली में अहम बैठक, तैयारियां तेज

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.








