
नीतीश कुमार OUT, दारू ON! शराबबंदी कानून की समीक्षा की मांग के बीच हैरान करने वाली प्रतिक्रिया
ABP News
Nitish Kumar Rajya Sabha News: आरजेडी की बागी नेता रितु जायसवाल का कहना है कि नीतीश कुमार के रहते शराबबंदी कानून को खत्म करना आसान नहीं था. पढ़िए उन्होंने और क्या कुछ कहा है.
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यसभा जाने के लिए नामांकन कर दिया है. इस बीच बिहार में लागू शराबबंदी कानून का मुद्दा शुरू हो गया है. कुछ दिनों पहले ही एनडीए में शामिल अलग-अलग दल के नेताओं की ओर से शराबबंदी की समीक्षा की मांग उठी थी. अब आरजेडी की बागी नेता रितु जायसवाल ने हैरान करने वाली प्रतिक्रिया दी है.
रितु जायसवाल ने एक्स पर पोस्ट किया है. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार को राज्यसभा भेजे जाने की चर्चाओं के बीच बिहार की राजनीति में एक नया सवाल उठ रहा है- क्या यह सब कहीं शराबबंदी खत्म करने की रणनीति का हिस्सा तो नहीं? पिछले कुछ दिनों से कई नेताओं के बयान सामने आए हैं, जिनमें कहा जा रहा है कि शराबबंदी से बिहार को कोई खास फायदा नहीं हुआ और इससे राज्य को राजस्व का नुकसान हो रहा है.
उन्होंने कहा कि दूसरी ओर यह भी चर्चा है कि विधानसभा चुनाव से पहले जीविका दीदियों को दी गई आर्थिक सहायता के बाद राज्य का खजाना दबाव में है. ऐसे में सवाल उठना स्वाभाविक है कि क्या राजस्व बढ़ाने के लिए शराबबंदी खत्म करने की जमीन तैयार की जा रही है.
यह भी पढ़ें- Rajya Sabha News: नीतीश कुमार को लेकर RJD सांसद मनोज झा का बड़ा बयान, 'ये अपने आप में एक…'













