
नीतीश कुमार CM पद छोड़कर राज्यसभा जाएंगे? JDU ने दी ये सफाई
AajTak
नीतीश कुमार ने हाल ही में एक बयान दिया था. इसके बाद से तमाम तरह के कयास लगाए जाने लगे. ये भी कहा जा रहा था कि बीजेपी नीतीश कुमार को राज्यसभा भेज सकती है. वहीं, बिहार में सबसे बड़ी पार्टी होने के नाते बीजेपी का बिहार में सीएम भी बन सकता है.
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने को लेकर तमाम तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं. यह भी कहा जा रहा है कि बीजेपी नीतीश कुमार को राज्यसभा भेज कर बिहार में अपना सीएम बना सकती है. अब इन खबरों को अफवाह बताते हुए JDU ने सफाई दी है.
जदयू नेता और बिहार में मंत्री संजय कुमार झा ने ट्वीट कर लिखा, मैं इस तरह की अफवाह से हैरान हूं कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्यसभा जाने पर विचार कर रहे हैं. यह शरारती अफवाह है और सच्चाई से काफी दूर है. नीतीश कुमार के पास बिहार की सेवा करने का जनादेश है, और वह मुख्यमंत्री के रूप में पूरे कार्यकाल को जारी रखेंगे. वह कहीं नहीं जा रहे हैं
संजय कुमार झा ने आगे लिखा, नीतीश कुमार 2020 में बिहार विधानसभा चुनाव में NDA का चेहरा थे. लोग इसी आधार पर गठबंधन को वोट देकर सत्ता में लाए. लोगों की सेवा करने की उनकी अटूट प्रतिबद्धता है और उनमें बिहार को बदलने की क्षमता है. मैं सभी से इस तरह के दुष्प्रचार से दूर रहने की अपील करता हूं.
I'm intrigued at the rumor that Hon CM Shri @NitishKumar is contemplating going to Rajya Sabha! This is mischievous, and far from truth. Shri Kumar has people's mandate to serve Bihar, and will continue to do so for the full term as Chief Minister. He is not going anywhere! 1/2
क्या है मामला?
दरअसल, नीतीश कुमार ने हाल ही में एक चैनल में बातचीत में कहा था कि वे तीन सदनों का सदस्य रह चुके हैं, सिर्फ राज्यसभा बाकी है. नीतीश कुमार के इस बयान के बाद कयास लगाए जाने लगे कि नीतीश कुमार को राज्यसभा भेजा जा सकता है. वहीं, बीजेपी विधायक हरि भूषण ठाकुर ने यहां तक कह दिया कि अगर नीतीश कुमार राज्य सभा में जाना चाहते हैं तो बीजेपी उनकी इच्छा को पूरा करेगी और ऐसा होने की स्थिति में फिर बिहार में बीजेपी का मुख्यमंत्री बनेगा.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.

IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का 'एग्जिट प्लान'
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे भारतीय जहाजों को लेकर भारत सरकार के अधिकारियों ने मंगलवार को प्रेस ब्रीफिंग में ताजा अपडेट दिया. शिपिंग मिनिस्ट्री के स्पेशल सेक्रेटरी राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि होर्मुज में अब भी भारतीय ध्वज वाले करीब 22 जहाज फंसे हैं, जिनमें से 6 लिक्विड पेट्रोलियम गैस कैरियर हैं. इन जहाजों की भी होर्मुज से सुरक्षित निकासी के लिए ईरान के साथ बातचीत चल रही है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 18वां दिन है. ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमले जारी हैं. वहीं ईरान की ओर से भी लगातार जवाबी हमले हो रहे हैं. ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा लारीजानी को लेकर आई है. इजरायल के रक्षा मंत्री ने दावा किया है कि लारीजानी को हमले में मार दिया गया है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है. खबर ये भी है कि लारीजानी के दफ्तर से दावा है कि कुछ देर में संदेश जारी होगा. लेकिन इजरायल सीधा दावा कर रहरा है कि हमले में लारीजानी को मार दिया गया है.







