
नीतीश कुमार ने 15वीं बार फहराया तिरंगा; लंबे अरसे तक बिहार की सत्ता में रहने का बनाया रिकॉर्ड
Zee News
राज्य के सूचना और जनसंपर्क मंत्री संजय कुमार झा ने ट्वीट कर कहा, ’’सेवा, समर्पण, निश्चय, साहस, धैर्य जैसे गुणों के प्रतीक नीतीश कुमार की बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में सबसे लंबे अरसे तक जनता की सेवा करने वाली यह यात्रा ऐतिहासिक है.’’
पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार स्वतंत्रता दिवस के मौके पर इतवार को 15वीं बार तिरंगा फहराकर यह उपलब्धि हासिल करनेवाले प्रदेश के एकमात्र मुख्यमंत्री बन गए. राज्य के सूचना और जनसंपर्क मंत्री संजय कुमार झा ने ट्वीट कर कहा, ‘‘बिहार की तस्वीर व तकदीर बदलने वाले नीतीश कुमार जी को बिहार के मुख्यमंत्री के तौर पर स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सबसे ज्यादा बार ध्वजारोहण का फख्र हासिल हुआ है. बिहार के लिए यह गौरवशाली क्षण है.उन्होंने कहा कि 75वें स्वतंत्रता दिवस पर नीतीश कुमार बतौर मुख्यमंत्री 15वीं बार ध्वजारोहण कर रहे हैं. सेवा, समर्पण, निश्चय, साहस, धैर्य जैसे गुणों के प्रतीक नीतीश कुमार की बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में सबसे लंबे अरसे तक जनता की सेवा करने वाली यह यात्रा ऐतिहासिक है.’’ झा ने नीतीश के प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत श्रीकृष्ण सिन्हा के रिकॉर्ड को पार कर लेने की तरफ इशारा करते हुए कहा, ‘‘आज बिहार में सुशासन के 5,474 दिन पूरे हुए हैं. 2005 से सत्ता में है नीतीश कुमार नीतीश कुमार का बिहार के मुख्यमंत्री के तौर पर कार्यकाल नवंबर 2005 में शुरू हुआ था और मई 2014 में इस्तीफे के कारण उन्होंने अपने विश्वासपात्र जीतन राम मांझी को मुख्यमंत्री पद पर आसीन किया था जो एक साल से भी कम समय के लिए इस पद पर रहे थे. उसके बाद से नीतीश लगातार इस पद पर आसीन हैं. प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत श्रीकृष्ण सिन्हा पहली बार 1946 में बिहार राज्य के गठन के समय इस ओहदे पर आसीन हुए थे और 1961 में अपनी मृत्यु तक इस पद पर आसीन रहे थे. इससे पहले उन्होंने ब्रिटिश राज के दौरान हुए प्रांतीय चुनावों में कांग्रेस के जीतने के बाद प्रीमियर का पद संभाला था.
Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.

DISC 12 Helicopter Landing System: भारत में हेलिकॉप्टर अक्सर पहाड़ी इलाकों, अग्रिम चौकियों और अस्थायी हेलिपैड पर उतरते हैं. जहां बुनियादी ढांचा बहुत कम होता है. ऐसे स्थानों पर पायलट अधिकतर दृश्य संकेतों के आधार पर लैंडिंग करते हैं. लेकिन कोहरा, धूल, बर्फबारी या खराब मौसम की स्थिति में यह तरीका जोखिम भरा हो सकता है.

Boeing P-8I Neptune Aircraft: Boeing P-8I Neptune विमानों की अतिरिक्त खरीद की जा रही है. इससे लंबी दूरी की एंटी-सबमरीन वॉरफेयर (ASW), समुद्री निगरानी और समुद्री हमले की क्षमता को मजबूत करेगी. यह विमान अमेरिकी कंपनी Boeing द्वारा बनाए जाते हैं. इन 6 विमानों के शामिल होने के बाद भारतीय नौसेना के पास कुल 18 P-8I विमान हो जाएंगे. इससे भारत, अमेरिका के बाद, इस विमान परिवार का दूसरा सबसे बड़ा ऑपरेटर बन जाएगा.








