
नीतीश कुमार के फैसले पर सबसे करीबी नेता मनीष वर्मा की पहली प्रतिक्रिया, निशांत पर भी खूब बोले
ABP News
Nitish Kumar Rajya Sabha News: जेडीयू नेता मनीष वर्मा का कहना है कि नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने का मतलब ये नहीं कि दिल्ली में रहेंगे. वे पटना में भी रहेंगे. पटना से भी चीजों को देखते रहेंगे.
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्यसभा जाएंगे जबकि उनके बेटे निशांत कुमार आज (रविवार) पार्टी में शामिल होंगे. नीतीश के राज्यसभा जाने पर कार्यकर्ता और पार्टी के नेता दुखी हैं. इस बीच नीतीश कुमार के सबसे करीबी नेताओं में से एक मनीष वर्मा की पहली प्रतिक्रिया आई है. जेडीयू के राष्ट्रीय महासचिव मनीष वर्मा ने रविवार को मीडिया से बातचीत में काफी कुछ कहा.
मनीष ने कहा कि केंद्र में राज्यसभा जाने पर जो उनकी (नीतीश कुमार) भूमिका रहेगी वो तो रहेगी ही, लेकिन ऐसा नहीं है कि बिहार छोड़कर जा रहे हैं. राज्यसभा जाने का मतलब ये नहीं कि दिल्ली में रहेंगे. वे पटना में भी रहेंगे. पटना से भी चीजों को देखते रहेंगे. बिहार तो उनका बनाया हुआ है और कोई व्यक्ति किसी चीज को बनाता है तो सामने खराब होते नहीं देख सकता है. इसका भी आश्वासन उन्होंने दिया है.
Patna, Bihar: On Bihar CM Nitish Kumar going to the Rajya Sabha, JDU National General Secretary Manish Kumar Verma says, "He will play his role in the Rajya Sabha, but this does not mean he is leaving Bihar. He will continue to stay in Patna and monitor matters closely" pic.twitter.com/lwwluDT5A8













