
नींद आने पर अलर्ट... टक्कर से पहले वार्निंग! सरकार बड़े वाहनों में अनिवार्य करेगी ये सेफ़्टी फीचर्स
AajTak
सड़क हादसों पर लगाम लगाने लिए सरकार एक नई तैयारी में है. इसके लिए एक मसौदा अधिसूचना तैयार किया गया है जिसके तहत 8 से अधिक लोगों को ढोने वाले सभी पैसेंजर वाहनों में अब कुछ एडवांस सेफ्टी फीचर्स को शामिल किया जाना अनिवार्य होगा.
सड़क दुर्घटनाओं और उनमें होने वाले मौतों पर लगाम लगाने के लिए सरकार बड़े वाहनों में सेफ्टी फीचर्स को बढ़ाने की कवायद कर रही है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अप्रैल 2026 से, बसों और ट्रकों के साथ-साथ 8 से अधिक लोगों को ढोने वाले सभी पैसेंजर वाहनों में अब कुछ एडवांस सेफ्टी फीचर्स को शामिल किया जाना अनिवार्य होगा. ताकि किसी भी आपात स्थिति से बचा जा सके और दुर्घटनाओं को रोका जा सके. इसके लिए सरकार ने मसौदा तैयार किया है.
टीओआई की एक रिपोर्ट के अनुसार, सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने 8 से अधिक पैसेंजर्स को ढोने वाले बड़े वाहनों में एडवां ड्राइविंग असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) जैसे फीचर को अनिवार्य करने की योजना बनाई है. इसके लिए मंत्रालय ने बाकायदा केंद्रीय मोटर वाहन नियमों में संशोधन की रूपरेखा तैयार की है. इसके तहत इन वाहनों इमेंरजेंसी ब्रेकिंग सिस्टम (AEBS), ड्राइवर ड्रॉजिनेस एंड अटेंशन वार्निंग सिस्टम (DDAWS) और साथ ही लेन डिपार्चर वार्निंग सिस्टम (LDWS) जैसे फीचर्स को शामिल किया जाना जरूरी होगा.
सड़क परिवहन मंत्रालय द्वारा जारी एक मसौदा अधिसूचना के अनुसार प्रस्तावित ये सेफ्टी फीचर्स अक्टूबर 2026 से निर्मित वाहन मॉडलों पर लागू होंगे. अधिसूचना के अनुसार, मिनी और रेगुलर बसों के साथ-साथ इस कैटेगरी में आने वाले ट्रकों में AEBS और व्हीकल स्टेबिलिटी फ़ंक्शन को शामिल होना चाहिए. दरअसल, ये अलग-अलग सेफ्टी फीचर्स का एक पूरा ग्रुप है, जिसे एडवांस ड्राइविंग असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) के तौर पर जाना जाता है. ये सभी फीचर किसी भी आपात स्थिति में चालक को असिस्ट करते हैं और सुरक्षित ड्राइविंग में मदद करते हैं.
जरूरी होंगे ये ख़ास सेफ्टी फीचर्स:
इमेंरजेंसी ब्रेकिंग सिस्टम (AEBS)
इमेंरजेंसी ब्रेकिंग सिस्टम एक बेहद ही जरूरी सेफ्टी फीचर है. ये सिस्टम संभावित आगे की टक्करों का पता लगाएगा और, यदि चालक तुरंत प्रतिक्रिया नहीं करता है, तो वाहन को धीमा करने और टक्कर के प्रभाव को कम करने के लिए ब्रेक अप्लाई करेगा. ताकि किसी भी तरह के दुर्घटना से बचा जा सके और लोगों की जान बचाई जा सके.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.

Aaj 25 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 25 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, सप्तमी तिथि दोपहर 13.50 बजे तक फिर अष्टमी तिथि, मृगशिरा नक्षत्र शाम 17.33 बजे तक फिर आर्द्रा नक्षत्र, चंद्रमा- मिथुन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.19 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.27 बजे से दोपहर 13.59 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











