
निशांत कुमार के पार्टी में शामिल होते ही JDU विधायक की बड़ी मांग, 'CM बनाया जाए क्योंकि…'
ABP News
Nishant Kumar Joins JDU: नीतीश कुमार के बेटे निशांत आधिकारिक से पार्टी में शामिल हो चुके हैं. अब जेडीयू के विधायक अतिरेक कुमार ने निशांत को मुख्यमंत्री बनाने की मांग कर दी है.
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक तरफ राज्यसभा जाने वाले हैं तो दूसरी ओर उनके बेटे निशांत कुमार आधिकारिक रूप से रविवार (08 मार्च, 2026) को जेडीयू में शामिल हो गए. काफी दिनों से कार्यकर्ता इसकी मांग भी कर रहे थे. अब पार्टी में शामिल होते ही जेडीयू के विधायक अतिरेक कुमार ने बड़ी मांग कर दी है.
अतिरेक कुमार ने कहा, "हम लोग यंग विधायक हैं… हम लोग चाहते हैं कि निशांत कुमार कमान थामें. मुख्यमंत्री बनाया जाए… क्योंकि जिस हिसाब से हम लोगों की बातचीत हुई है… उनके बातचीत का जो तरीका है, उसमें नीतीश कुमार झलकते हैं. यही मांग है कि पार्टी की ओर से उनको खड़ा करें."
Patna, Bihar: On Bihar CM Nitish Kumar's son Nishant Kumar, JDU MLA Atirek Kumar says, "We are not officially any particular team, but as young MLAs we want Nishant Ji to take charge and be made the Chief Minister. Why? Because from the interactions we have had with him, the way… pic.twitter.com/VRiC1aYloi













