
'निर्णय करने की क्षमता हो, तो सर्वदलीय बैठक में आया करो', अखिलेश यादव का नाम लेकर क्यों बोले स्पीकर ओम बिरला
AajTak
लोकसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर 12 बजे से चर्चा होनी थी, लेकिन हंगामे के कारण सदन चल ही नहीं पा रहा है. पहले एक और फिर दो बजे तक के लिए कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी. स्पीकर ओम बिरला ने अखिलेश यादव का नाम लेकर सर्वदलीय बैठक के संबंध में हिदायत भी दी.
लोकसभा में आज दोपहर 12 बजे से ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा होनी थी, लेकिन हंगामे के कारण यह चर्चा शुरू नहीं हो सकी है. विपक्षी दल बिहार में वोटर लिस्ट रिवीजन पर चर्चा का आश्वासन चाहते हैं और इस डिमांड को लेकर सदन में हंगामा कर रहे हैं. हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही पहले एक और फिर दो बजे तक के लिए स्थगित करनी पड़ी.
स्पीकर ओम बिरला ने लोकसभा की कार्यवाही दो बजे तक के लिए स्थगित करने की घोषणा से पहले विपक्ष से दो टूक कहा कि सदन चलेगा, तो ऑपरेशन सिंदूर पर चलेगा. स्पीकर ने समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव का नाम लेकर कहा कि अखिलेश जी, आप सदन के नेताओं को भेजा करो, तो थोड़ा समझाकर भेजा करो.
उन्होंने यह भी कहा कि निर्णय करने की क्षमता हो तो सर्वदलीय बैठक में आया करो. स्पीकर ने कहा कि अगर निर्णय कोई पीछे से कर रहा है, तो मत आया करो. विपक्ष के हंगामे पर भड़के स्पीकर ओम बिरला ने लोकसभा की कार्यवाही दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित करने की घोषणा कर दी.
यह भी पढ़ें: विपक्ष के हंगामे के बीच लोकसभा में शुरू नहीं हो सकी ऑपरेशन सिंदूर पर बहस, 2 बजे तक कार्यवाही स्थगित
इससे पहले, स्पीकर ने कहा कि सभी दलों के नेताओं के साथ मेरी चर्चा हुई थी और सभी दलों के नेताओं ने ये कहा था कि ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि मैंने सहमति दी थी, सरकार ने सहमति दी थी. स्पीकर ने कहा कि अब फिर आग्रह कर रहा हूं, आप ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा होने दें.
यह भी पढ़ें: 'सदन है ये मिस्टर, तरीका ठीक रखिए...', विपक्षी सांसद पर भड़के स्पीकर ओम बिरला

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.











