
निम्रत के अनफेयर गेम पर भड़के यूजर्स, अंकित का भी फूटा गुस्सा, बोले- 'सब के मुंह पर एक चांटा...'
AajTak
नए एपिसोड में बिग बॉस निम्रत को कैप्टन होने के नाते एक टास्क दिया. जहां उनसे घरवालों को उनके दिए योगदान के मुताबिक रैंक करने को कहा. लेकिन...ये तो बिग बॉस का घर है, अब कैसे मुमकिन है ये काम भी आसानी से हो जाए.
बिग बॉस की पहली कप्तान को फिर से घर की बागडोर मिल गई है. निम्रत कौर आहलुवालिया इस बार सिर्फ कैप्टन ही नहीं रानी बनकर घरवालों पर राज करने आ गई हैं. लेकिन उन पर एक सवाल उठाया जा रहा है. क्या वो इस बार फेयर रह पाएंगी. मंडली वाली दोस्ती कर चुकीं निम्रत क्या इस बार घरवालों के साथ बराबरी से बिहेव कर पाएंगी?
बिग बॉस के नए प्रोमो को देखकर तो ऐसा नहीं लगता. नए एपिसोड में बिग बॉस ने निम्रत को कैप्टन होने के नाते एक टास्क दिया. जहां उनसे घरवालों को उनके दिए योगदान के मुताबिक रैंक करने को कहा. लेकिन...ये तो बिग बॉस का घर है, अब कैसे मुमकिन है ये काम भी आसानी से हो जाए.
निम्रत ने चूज की अपनी मंडली
इस टास्क के दौरान निम्रत पर जमकर इल्जाम लगे. निम्रत को पक्षपात बताया गया. अब निम्रत का चुनाव ही ऐसा था कि घरवाले अपने आप को रोक नहीं पाए. दरअसल रैंक करने के दौरान निम्रत ने सबसे पहले अपनी दोस्ती का ख्याल किया. निम्रत ने पहले नंबर पर शिव को रखा, फिर अब्दू, स्टैन, साजिद सभी का नाम लिया. इसके बाद निम्रत ने बाकी घरवालों का नाम लिया.
निम्रत के इस बायस्ड डिसीजन पर दोस्तों को छोड़कर सभी घरवाले काफी नाराज हुए. सभी ने निम्रत को जमकर खरी-खोटी सुनाई. लेकिन देखने लायक बातें अंकित की रहीं. शो में सबसे कम योदगान देने के लिए पॉपुलर अंकित गुप्ता ने ऐसे वन लाइन्स में जवाब दिया, जिससे फैंस भी फिर से उनके मुरीद हो गए. कमेंट बॉक्स में यूजर्स कलर्स, बिग बॉस और निम्रत पर तो भड़के ही. साथ में अंकित को जमकर प्रेज करने लगे.
अंकित के वन लाइनर्स से इम्प्रेस जनता

नुसरत फतेह अली खान की एक कव्वाली इन दिनों सोशल मीडिया पर घूम रही है, थियेटर्स में गूंज रही है. धुरंधर-2 में आए गाने 'दिल पर जख़्म खाते हैं' की चर्चा हर जगह है. फिल्म में आए रिमेक के बीच कहीं लोग असली कव्वाली और इसे लिखने वाले को ना भूल जाएं, ऐसे में हम आपके लिए इस कव्वाली से जुड़ा किस्सा लेकर आए हैं.

फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' ने अपनी रिलीज के बाद से बॉक्स ऑफिस पर तूफान उठाया हुआ है. इसकी आंधी के बीच अक्षय कुमार और डायरेक्टर प्रियदर्शन अपनी पिक्चर 'भूत बंगला' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं. ऐसे में एक इंटरव्यू में डायरेक्टर ने बड़ा रिस्क लेने पर खुलकर बात की. उन्होंने कहा कि उन्हें अपनी फिल्म पर भरोसा है.

सोशल मीडिया पर एक इंस्टाग्राम स्टोरी पोस्ट वायरल हुई है. इसपर किंग शाहरुख खान का नाम लिखा हुआ है. इंटरनेट पर छाए पोस्ट के स्क्रीनशॉट में दावा किया गया कि सुपरस्टार शाहरुख खान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर आदित्य धर की फिल्म की तारीफ की है. साथ ही उन्होंने कहा है कि वो आदित्य की पिक्चर में काम करने को बेताब हैं.










